कुशीनगर में जहरीली गैस से एक ही परिवार के चार लोगों की मौत, गंदगी साफ करने के लिए टैंक में उतरे थे सभी मृतक

Published by : Radheshyam Kushwaha Updated At : 28 May 2023 7:27 PM

विज्ञापन

कुशीनगर में एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गयी है. वहीं एक की हालत गंभीर बतायी जा रही है. जिसका इलाज चल रहा है. एक साथ परिवार के चार लोगों की मौत के बाद कोहराम मच गया है.

विज्ञापन

लखनऊ. यूपी के कुशीनगर से बड़ी खबर सामने आ रही है. जहां पर एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गयी है. वहीं एक व्यक्ति की गंभीर हालत में इलाज चल रहा है. एक साथ परिवार के चार लोगों की मौत के बाद कोहराम मच गया है. सूचना देने के बाद समय पर एंबुलेंस नहीं पहुंचने पर ग्रामीण आक्रोशित दिखे. इस हादसे के बाद सीएम योगी आदित्यनाथ ने दुख व्यक्त करते हुए सभी मृतकों को चार-चार लाख रुपये की सहायता राशि उपलब्ध कराने की घोषणा की है.

टैंक की सफाई करने के दौरान हुई घटना

जानकारी के अनुसार सेफ्टी टैंक की सफाई कर रहे पिता-पुत्र की मौत हो गयी. इन दोनों को बचाने के लिए टैंक में उतरे पट्टीदार के तीन और की हालत गम्भीर हो गई. वे सभी टंकी में फंस गए. इस घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी को टंकी से बाहर निकाला. इसके बाद ग्रामीणों ने निजी साधन से पीड़ितों को नजदीकी सीएससी पहुंचाया. लेकिन डॉक्टरों ने गंभीर हालत बताते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया, जिसके बाद जिला अस्पताल में इलाज के दौरान और दो लोगों की मौत हो गई. वहीं एक व्यक्ति का इलाज चल रहा है. उसकी भी स्थिति चिंताजनक है..

Also Read: गोरखपुर में बदमाशों ने की झाड़-फूंक करने वाली महिला की हत्या, एक की हालत गंभीर, जांच में जुटी पुलिस
घटना की सूचना के बाद मौके पहुंचे जिलाधिकारी

घटना की सूचना मिलने पर डीएम और एसपी मौके पर पहुंच कर मामले की जानकारी ली. इसके बाद परिजनों से बातचीत की. इसके बाद परिवार को सांत्वना दिया. वहीं जिला अधिकारी ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा मृतकों के परिवार को 4- 4 लाख रुपए की मुआवजा दी जाएगी. परिजनों के अनुसार, टैंक की सफाई करने उतरे पिता-पुत्र दोनों बाहर नहीं आए तो परिवार के अन्य लोगों ने शोर मचाया. इस पर लाइट काटकर पट्टीदारी से तीन और लोग एक-एक कर टैंक में उतरे. गैस की चपेट में आने से वे भी वहीं फंसकर अचेत हो गए.

विज्ञापन
Radheshyam Kushwaha

लेखक के बारे में

By Radheshyam Kushwaha

राधेश्याम कुशवाहा ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से MJ (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म) की शिक्षा प्राप्त करने के बाद अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत भोपाल से प्रकाशित राज एक्सप्रेस समाचार पत्र से की. इसके बाद उन्होंने समय जगत, राजस्थान पत्रिका और हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं. वर्तमान में वे प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में धर्म, अध्यात्म एवं राशिफल डेस्क पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 13 वर्षों का अनुभव रखने वाले राधेश्याम कुशवाहा को ज्योतिष शास्त्र, पंचांग गणना, ग्रह गोचर, नक्षत्र परिवर्तन, व्रत-त्योहारों की तिथियों तथा शुभ मुहूर्तों का गहन ज्ञान है. अपनी विशेषज्ञता के आधार पर वे धर्म-अध्यात्म और राशिफल से जुड़ी सटीक, तथ्यपरक एवं विश्वसनीय खबरें लिखते हैं. धार्मिक ग्रंथों के अध्ययन में उनकी विशेष रुचि है. इसके अलावा राजनीति, अपराध और प्रेरणादायक (पॉजिटिव) विषयों पर लेखन में भी उनकी गहरी रुचि है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola