ePaper

लातेहार : पीटीआर जंगल में हथियार के साथ चार शिकारी गिरफ्तार

Updated at : 08 Dec 2023 12:01 AM (IST)
विज्ञापन
लातेहार : पीटीआर जंगल में हथियार के साथ चार शिकारी गिरफ्तार

दो शिकारी भाग निकलने में सफल रहे. फरार हुए शिकारियों की गिरफ्तारी के लिए की टीम बनाकर बुधवार की रात छापामारी की गयी. इस दौरान कोटाम निवासी रिंकू सिंह (पिता बालगोबिंद सिंह) व कुशदेव सिंह (पिता सूर्यदेव सिंह) को गिरफ्तार किया गया.

विज्ञापन

लातेहार : पलामू ब्याघ्र परियोजना के उप निदेशक कुमार आशीष के निर्देश पर पूर्वी वन क्षेत्र के रेंजर उमेश कुमार दुबे के नेतृत्व में छापामारी कर बुधवार को चार शिकारियों को गिरफ्तार किया गया है. उनके पास से तीन देसी बंदूक बरामद की गयी है. इस संबंध में रेंजर उमेश कुमार दुबे ने बताया कि वन क्षेत्र के गोइंदी पीएफ के दुवरिया जंगल में जानवरों का शिकार करने के दौरान कोटाम बैगाटोली निवासी अमरदयाल सिंह (पिता मुनेशवर सिंह) व कुलदीप सिंह (पिता जगरन्नाथ सिंह) को देसी बंदूक के साथ गिरफ्तार किया गया था.


दो शिकारी हुए भागने में कामयाब

वहीं दो शिकारी भाग निकलने में सफल रहे. फरार हुए शिकारियों की गिरफ्तारी के लिए की टीम बनाकर बुधवार की रात छापामारी की गयी. इस दौरान कोटाम निवासी रिंकू सिंह (पिता बालगोबिंद सिंह) व कुशदेव सिंह (पिता सूर्यदेव सिंह) को गिरफ्तार किया गया. कुशदेव की निशानदेही पर छिपाकर कर रखी गयी देसी बंदूक बरामद की गयी. गिरफ्तार शिकारियों के खिलाफ वन अधिनियम के प्रावधानों के अनुसार विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है. छापामारी अभियान में प्रभारी वनपाल रंजय कुमार, आशीष कुमार, गौरांग स्वाशी, रोहित कुमार, राजकिशोर कुमार राम सहित कई वनकर्मी शामिल थे.

Also Read: लातेहार में ट्रेन से यात्रा कर रही महिला का स्टेशन में हुआ प्रसव, जच्चा-बच्चा स्वस्थ

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola