West Bengal News : ममता से मिलने होटल पहुंचे पूर्व मंत्री श्यामापद मुखर्जी, व्हील चेयर पर बाहर निकलीं दीदी ने मुंह फेर लिया
Author : Prabhat Khabar Digital Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 16 Mar 2021 3:03 PM
Durgapur News in Hindi : कुछ दिन पहले तृणमूल छोड़ कर भाजपा में हुए थे शामिल. दीदी ने मिलने से किया इंकार, श्यामापद ने भाजपा पर लगाया साढ़े तीन करोड़ रुपये देकर टिकट देने का आरोप
दुर्गापुर: राज्य में कुछ दिन पहले तृणमूल छोड़कर भाजपा में शामिल होनेवाले तृणमूल नेताओं को भाजपा द्वारा टिकट नहीं दिए जाने पर तृणमूल नेताओं का घर वापसी का सिलसिला शुरू हो गया है. ऐसा ही दृश्य सोमवार दुर्गापुर के सिटी रेसीडेंसी होटल के समीप देखने को मिला. जहां कुछ दिन पहले भाजपा में शामिल हुए बांकुड़ा के विष्णुपुर के पूर्व तृणमूल विधायक सह मंत्री श्यामापद मुखर्जी तृणमूल सुप्रीमो ममता बनर्जी से मिलने हेतु दुर्गापुर के सिटी रेसीडेंसी होटल के समीप पहुंचे.
श्री मुखर्जी करीब दो घंटे तक जनता के बीच खड़े होकर दीदी से मिलने को आतुर दिखे. इस दौरान होटल में तैनात सुरक्षाकर्मियों से खबर भिजवा कर श्यामापद मुखर्जी ने दीदी से मिलने की इच्छा जतायी. लेकिन ममता बनर्जी होटल से व्हील चेयर के जरिए बाहर निकलते हुए श्यामापद मुखर्जी को देख मुंह फेर लिया एवं मिलने से साफ इनकार किया. मालूम हो कि तृणमूल के पूर्व मंत्री बांकुड़ा के श्यामापद मुखर्जी कुछ महीने पहले ही तृणमूल छोड़कर भाजपा में चले गए थे.
भाजपा द्वारा बांकुड़ा विधानसभा क्षेत्र में उम्मीदवार की घोषणा की गयी है. जिसमें श्री मुखर्जी का नाम नहीं है. अटकलें लगायी जा रही है कि मुखर्जी फिर तृणमूल में आने के लिए ममता बनर्जी से भेंट करने के लिए खड़े थे.
Also Read: Mamata VS Modi: ममता बनर्जी को सता रही PM मोदी की बातें… दीदी के भैया कैसे बन गए हैं ‘मिथ्या बाबू?’
मीडिया से कहा कि दीदी से निजी तौर पर मिलना चाहता हूं. दीदी के पैर में चोट लगी है. उनका स्वास्थ्य को लेकर चिंतित हूं. दीदी से मिलना मेरा व्यक्तिगत मामला है. इसमें कोई राजनीतिक नहीं होनी चाहिए. दीदी से मिलने पर भाजपा के नेता यदि गुस्सा करते हैं, तो मुझे कोई फ़र्क नहीं पड़नेवाला है. इस दौरान श्री मुखर्जी ने भाजपा पर बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा बांकुड़ा में साढ़े तीन करोड़ रुपये लेकर प्रत्याशियों को टिकट बांट रही है.
टिकट घोषणा के एक दिन पहले तन्मय घोष नामक व्यक्ति जो बीजेपी का झंडा पकड़ा था. उसे भाजपा की ओर से टिकट दिया गया. टिकट देने के लिए साढ़े तीन करोड़ रुपये लिया गया है. उन्होंने आरोप लगाया कि विष्णुपुर इलाके के सांसद सौमित्र खां पैसा लेकर टिकट दिलवाया है. हमारा नाम उम्मीदवार लिस्ट से काट दिया है.
पूछे जाने पर कहा कि ममता बनर्जी से भेंट करने के लिए आए हैं. उनके पैर में चोट लगी है. स्वस्थ होने की कामना कर रहा हूं. मुख्यमंत्री अगर बुलाती हैं तो उनसे बात करेंगे. लेकिन दूसरी तरफ ममता बनर्जी जब निकली उन्हें देखा तक ही नहीं और वहां से निकल कर गांधी मैदान पहुंची जहां हेलीकॉप्टर के जरिए करीब 12:45 बजे पुरुलिया के लिए रवाना हो गयीं. इस दौरान ममता बनर्जी को देखने के लिए काफी संख्या में लोगों की भीड़ खड़ी थी.
Posted By – Aditi Singh
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










