ePaper

Mamata VS Modi: ममता बनर्जी को सता रही PM मोदी की बातें... दीदी के भैया कैसे बन गए हैं ‘मिथ्या बाबू?’

Updated at : 16 Mar 2021 3:01 PM (IST)
विज्ञापन
Mamata VS Modi: ममता बनर्जी को सता रही PM मोदी की बातें... दीदी के भैया कैसे बन गए हैं ‘मिथ्या बाबू?’

Mamata VS Modi: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव (Bengal assembly election 2021) का प्रचार नए लेवल और नए तेवर में दिखने लगा है. बंगाल में मुख्य मुकाबला टीएमसी और बीजेपी के बीच होने की बात कही जा रही है. अगर सीएम ममता बनर्जी के चुनावी प्रचार को देखें तो ‘चोट’ के बावजूद सीएम ममता बनर्जी प्रचार कर रही हैं.

विज्ञापन

Mamata VS Modi: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव का प्रचार नए लेवल और नए तेवर में दिखने लगा है. बंगाल में मुख्य मुकाबला टीएमसी और बीजेपी के बीच होने की बात कही जा रही है. अगर सीएम ममता बनर्जी के चुनावी प्रचार को देखें तो ‘चोट’ के बावजूद सीएम ममता बनर्जी प्रचार कर रही हैं. ममता के मुताबिक उन्हें खुद से ज्यादा जनता के दर्द की फिक्र है. ममता अपने भाषणों में पीएम मोदी पर खूब तंज भी कर रही हैं. पीएम मोदी ममता बनर्जी को दीदी कहते हैं और ममता बनर्जी ने मंगलवार को बांकुड़ा में चुनाव प्रचार के दौरान पीएम मोदी को नया नाम दे डाला है.

‘मिथ्या बाबू’ के भाषणों में कोई सच्चाई नहीं

बांकुड़ा में टीएमसी सुप्रीमो और बंगाल सीएम ममता बनर्जी ने मंगलवार को रैली को संबोधित करते हुए पीएम मोदी के खिलाफ खूब बयानबाजी की. चुनावी मंच से ममता बनर्जी ने एलान कर डाला कि बंगाल की जनता बीजेपी को बाहर का रास्ता दिखाएगी. दूसरी तरफ पीएम मोदी को ममता बनर्जी ने मंच से मिथ्या बाबू कहकर पुकारा. ममता बनर्जी ने जिक्र किया मिथ्या बाबू (पीएम मोदी) बंगाल आते हैं और कुछ भी बोलकर चले जाते हैं. उनके भाषणों में कोई सच्चाई नहीं है. पश्चिम बंगाल की जनता को सारी सच्चाई पता है. ममता बनर्जी ने चुनावी मंच से एकबार फिर बीजेपी चाई ना के नारे भी लगवाए.

Also Read: ममता की चोट की वजह सुरक्षा में चूक, बंगाल में राजनाथ सिंह बोले- CM पर फैसला 2 मई के बाद
Also Read: ‍‍Battle Ground Bengal में PM मोदी की मेगा रैली, 18 से ‘मिशन बंगाल’ पार्ट-2, 24 मार्च को ‘सुपर शो’
ममता बनर्जी का ब्राह्मण की बेटी वाला अवतार

बंगाल चुनाव के पहले चरण की वोटिंग 27 मार्च को है. नामांकन के दौरान सीएम ममता बनर्जी मंदिर में जाती दिखी थीं. अब, वो हर चुनावी मंच पर चंडी पाठ और देवी दुर्गा की भी आराधना करती हैं. बांकुड़ा की चुनावी रैली में भी ममता बनर्जी ने चंडी पाठ किया. इस दौरान कई मंत्रोच्चार करके खुद के ब्राह्मण की बेटी होने का सबूत भी दिया. पिछले दिनों भी ममता बनर्जी ने एलान किया था कि वो ब्राह्मण की बेटी हैं. उनसे लड़ने के लिए बीजेपी को पूरी तैयारी करके आना होगा. कहने का मतलब यह है जैसे-जैसे चुनावी तारीख करीब आ रही है ममता बनर्जी ने बीजेपी और पीएम मोदी पर हमले तेज कर दिए हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola