Bihar: समस्तीपुर में स्कूल बना अखाड़ा, दो गुटों की झड़प में शिक्षक को लगी गोली, अस्पताल में भर्ती

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 12 May 2022 3:03 PM

विज्ञापन

समस्तीपुर में स्कूल कैंपस अखाड़े में तब्दील हो गया. दो गुटों के बीच जमकर मारपीट हुई और इस बीच एक गुट के तरफ से फायरिंग की गयी और गोली स्कूल के बरामदे पर खड़े शिक्षक को जा लगी.

विज्ञापन

बिहार के समस्तीपुर से बड़ी खबर सामने आ रही है. स्कूल परिसर अखाड़े में तब्दील हो गया और मारपीट की स्थिति बढ़कर गोलीबारी तक पहुंच गयी. स्कूल के बरामदे पर खड़े एक शिक्षक को गोली लग गयी. जिसके बाद अफरातफरी का माहौल बन गया. शिक्षक को जख्मी हालत में अस्पताल ले जाया गया.

घटना मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के धरमपुर का बताया जा रहा है. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, धरमपुर हाई स्कूल के पास दो गुटों में विवाद छिड़ा. देखते ही देखते यह उग्र रूप ले गया. दोनों गुट छात्रों का ही था जो आपस में उलझ गये थे. देखते ही देखते स्कूल कैंपस के अंदर बड़ी संख्या में असमाजिक तत्वों का जुटान हो गया. इसी दौरान भीड़ में ही एक छात्र ने पिस्तौल निकाल लिया.

एक गुट के युवक ने इस झड़प में रिवॉल्वर से फायर कर दिया. जिससे निकली गोली स्कूल के बरामदे पर खड़े शिक्षक को जा लगी. गोली शिक्षक के पांव पर जाकर लगी. जिसके बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया. वहीं आनन-फानन में जख्मी टीचर को अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन