Jharkhand News: बस स्टैंड की दुकानों में लगी आग, सारा सामान जलकर खाक, पीड़ितों ने की मुआवजे की मांग

Jharkhand News: बस स्टैंड की दुकानों में अगलगी की घटना से पीड़ित दुकानदारों की होली फीकी हो गयी है. मौके पर पहुंचे विधायक इरफान अंसारी ने इन्हें आर्थिक मदद की. इधर, दुकानदारों ने मुआवजे की मांग की है.
Jharkhand News: झारखंड के जामताड़ा बस स्टैंड के समीप सड़क किनारे फुटपाथ पर बनी पांच अस्थायी दुकानों में बुधवार की रात करीब दो- ढाई बजे आग लग गई. दमकल की गाड़ियों ने आग पर काबू पाया. इसमें सारा सामान जलकर राख हो गया. अगलगी की घटना से पीड़ित दुकानदारों की होली फीकी हो गयी. मौके पर पहुंचे विधायक इरफान अंसारी ने इन्हें आर्थिक मदद की. इधर, दुकानदारों ने मुआवजे की मांग की है.
आग लगने से जूता-चप्पल, रिपेयरिंग के सामान, चाय की दुकान, रजाई-गद्दा की दुकान व होटल के सामान जलकर खाक हो गये. अगलगी के कारणों का पता नहीं चल सका है. आग लगने से उन गरीबों की होली फीकी हो गई, जो इन दुकानों के भरोसे अपना जीविकोपार्जन करते थे. पीड़ित चाय दुकानदार अशोक मल्लिक ने कहा कि चाय-पान बेचकर परिवार का भरण-पोषण करते थे, परंतु सुबह जब दुकान पहुंचा, तो सारा सामान जलकर राख हो चुका था. उन्होंने कहा कि आग लगने की जानकारी रेलवे साइडिंग में काम करने वाले कर्मियों ने पीसीआर वैन को दी. पीसीआर वैन ने अग्निशमन विभाग को सूचना दी. इसके बाद आग पर काबू पाया गया.
Also Read: Holi 2022: बाबा बैद्यनाथ की नगरी में हरिहर मिलन से पहले होगा होलिका दहन, कब तक खुला रहेगा मंदिर का पट
भुक्तभोगियों ने आपदा प्रबंधन विभाग से मुआवजे की मांग की है. आपको बता दें कि झोपड़ीनुमा दुकानों में आग लगने की यह पहली घटना नहीं है. इससे पहले मिहिजाम में भी फुटपाथ दुकानों में आग लगी थी. कुछ वर्ष पूर्व जामताड़ा हटिया में आग लगी थी, जिसमें तीन दर्जन से अधिक दुकानें जलकर खाक हो गई थीं.
Also Read: Holi 2022: होली व शब-ए-बारात में सुरक्षा की क्या है तैयारी, हुड़दंगियों पर पुलिस की रहेगी विशेष नजर
इधर, घटना की जानकारी मिलते ही विधायक इरफान अंसारी घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली. इस दौरान पीड़ित पांचों दुकानदारों को 5-5 हजार रुपये आर्थिक मदद की, वहीं विधायक ने एसडीओ से बात कर अगलगी की घटना में हुए नुकसान का आकलन कर दुकानदारों को मुआवजा देने की मांग की.
Also Read: Holi 2022: होली को लेकर सजे धनबाद बाजार, ग्राहकों को दिये जा रहे लुभावने ऑफर
रिपोर्ट: उमेश कुमार
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




