पूर्व मंत्री और तृणमूल कांग्रेस के विधायक के घर लगी आग, बीमार हुए मदन मित्रा

भवानीपुर स्थित मदन मित्रा के इसी मकान में उनका छोटा नाती और परिवार के अन्य सदस्य मौजूद थे.
कोलकाताः पश्चिम बंगाल के पूर्व मंत्री मदन मित्रा के घर मंगलवार को आग लग गयी. मंगलवार दोपहर के समय भवानीपुर स्थित उनके घर पर अचानक धुआं का गुबार उठने के बाद आग की लपटें निकलने लगीं थीं. तत्काल स्थानीय थाना को सूचना दी गयी. थाना ने अग्निशमन विभाग को जानकारी दी.
अग्निशमन विभाग की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया. घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है. इसी मकान में मदन मित्रा का छोटा नाती और परिवार के अन्य सदस्य मौजूद थे. जैसे ही धुआं देखा गया, सारे लोग बाहर निकल आये. आग लगने के कारण को पता लगाया जा रहा है.
Also Read: ‘सौरभ दादा की जगह मिठुन दादा को ले आया अब कोबरा को हमलोग नागिन डांस दिखाएंगे’: मदन मित्रा
दमकल विभाग के सूत्रों ने कहा है कि संभवतः शॉर्ट सर्किट से आग लगी होगी. लेकिन, जब तक जांच नहीं हो जाती, तब तक पुख्ता तौर पर कुछ भी कहना उचित नहीं होगा. सूत्र ने बताया कि आग लगने के कारणों की जांच की जायेगी और इसके बाद ही आधिकारिक रूप से इसकी जानकारी दी जायेगी.
खबर है कि घर में आग लगने से आतंकित विधायक मदन मित्रा अस्वस्थ हो गये. उन्होंने कहा कि बड़ी मुश्किल से वह अपनी जान बचा पाये. तृणमूल कांग्रेस के बहुचर्चित विधायक मदन मित्रा ने यह भी कहा कि उनके घर में लगी आग में उनका पलंग और कई कीमती सामान जलकर खाक हो गया.
Also Read: कोयला व पशु तस्करी मामला : विनय मिश्रा को गिरफ्तारी से मिलेगा संरक्षण या नहीं, सुनवाई 9 को
Posted By: Mithilesh Jha
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




