ePaper

रकुल प्रीत सिंह की बिल्डिंग में लगी आग, फायर बिग्रेड की गाड़ी मौके पर मौजूद

Updated at : 20 Nov 2021 1:47 PM (IST)
विज्ञापन
रकुल प्रीत सिंह की बिल्डिंग में लगी आग, फायर बिग्रेड की गाड़ी मौके पर मौजूद

बॉलीवुड एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह की बिल्डिंग की 12वीं मंजिल पर आग लग गई. हालांकि अभी तक किसी के घायल होने की खबर नहीं है.

विज्ञापन

बॉलीवुड एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह (Rakul Preet Singh) वैसे तो अपनी फिल्म और तसवीरों की वजह से सुर्खियों में रहती हैं. लेकिन इस बार वो वजह दूसरी है. मुंबई में एक्ट्रेस के बिल्डिंग की 12वीं मंजिल पर आग लग गई. आग लगने की वजह अभी तक मालूम नहीं हो पाई है.

टाइम्स ऑफ इंडिया के अनुसार, रकुल प्रीत सिंह के बिल्डिंग में आग लग गई है. हालांकि अभी तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है. इस आग में रकुल प्रीत के घर को कोई नुकसान नहीं हुआ है. सोशल मीडिया पर कुछ तसवीरें सामने आई है जिसमें एक्ट्रेस के बिल्डिंग के नीचे फायर बिग्रेड और एंबुलेंस खड़ी नजर आ रही है. वहीं, इस बारे में और अपडेट आनी बाकी है.

वहीं, कुछ दिन पहले रकुल प्रीत सिंह ने अपनी आने वाली फिल्म छतरीवाली का पहला लुक शेयर किया था. इस फिल्म का पोस्टर शेयर कर उन्होंने कैप्शन में लिखा था, ‘बिन मौसम बरसात कभी भी हो सकती है. अपनी छतरी तैयार रखिए. पेश छतरीवाली का फर्स्ट लुक.’ फिल्म में रकुल के अलावा सुमित व्यास और सतीश कौशिक मुख्य भूमिका निभाते नजर आएंगे.

पिछले महीने रकुल प्रीत सिंह के जन्मदिन पर एक्टर जैकी भगनानी ने एक्ट्रेस संग अपने रिश्ते पर मुहर लगा दी थी. उन्होंने रकुल संग एक खूबसूरत फोटो शेयर किया था. तसवीर में दोनों एक दूसरे का हाथ थामे दिखे थे. इसे शेयर कर एक्टर ने लिखा था, तुम्हारे बिना दिन, दिन नहीं लगते. तुम्हारे बिना, सबसे स्वादिष्ट खाना खाने का कोई मज़ा नहीं है. सबसे खूबसूरत आत्मा को जन्मदिन की शुभकामनाएं भेजना जो मेरे लिए दुनिया का मतलब है!!! आपका दिन आपकी मुस्कान की तरह धूप वाला हो और आप जितना सुंदर हो. जन्मदिन मुबारक हो मेरे प्यार.”

Also Read: Bob Biswas का ट्रेलर देख अमिताभ बच्चन हुए इंप्रेस,अभिषेक की तारीफ करने से खुद को नहीं रोक पाए,बोले- गर्व हो…

फिल्मों की बात करें रकुल प्रीत सिंह के पास इस समय कई सारी फिल्में है. इसमें सिद्धार्थ मल्होत्रा-स्टारर थैंक गॉड, आयुष्मान खुराना की डॉक्टर जी, जॉन अब्राहम की अटैक और अजय देवगन की MayDay है. कुछ दिन पहले ही डॉक्टर जी का पहला लुक एक्टर ने शेयर किया था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola