बिना अनुमति के सभा करने पर AIMIM नेता सहित 200 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

Author : Agency Published by : Prabhat Khabar Updated At : 27 Aug 2020 10:18 PM

विज्ञापन

किशनगंज : लॉकडाउन के दौरान बिना प्रशासनिक अनुमति के सभा करने के आरोप में बिहार के किशनगंज में ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) जिलाध्यक्ष सहित अन्य के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गयी है.

विज्ञापन

किशनगंज : लॉकडाउन के दौरान बिना प्रशासनिक अनुमति के सभा करने के आरोप में बिहार के किशनगंज में ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) जिलाध्यक्ष सहित अन्य के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गयी है.

जिलाधिकारी आदित्य प्रकाश के निर्देश पर नगर थाने में चार नामजद सहित 200 अज्ञात लोगों के विरुद्ध इस मामले में गुरुवार को प्राथमिकी दर्ज की गयी. अंचल अधिकारी समीर कुमार की लिखित शिकायत पर मामला दर्ज कर पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है.

अनुमंडल जिला दंडाधिकारी शाहनवाज अहमद नियाजी ने बताया कि सरकार ने अनलॉक-3 में किसी भी प्रकार की सभा करने, जुलूस, भीड़ इकट्ठा करने पर पाबंदी लगा रखी है, इसके बावजूद बुधवार को चुड़ीपट्टी स्थित एआईएमआईएम कार्यालय में सैकड़ों लोग उपस्थित हुए.

एआईएमआईएम कार्यालय में बायसी विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक रूकमुद्दीन सहित दर्जनों अन्य लोगों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की थी. मामले में चार लोगों को नामजद किया गया है.

नामजद किये गये चार लोगों में एआईएमआईएम किशनगंज जिलाध्यक्ष इसहाक आलम, अबु समद, मजहरुल हसन और बायसी के पूर्व विधायक रुकमुद्दीन शामिल हैं.

विज्ञापन
Agency

लेखक के बारे में

By Agency

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola