Live Updates

Qatar Vs Ecuador Highlights: एक्वाडोर ने पहला मुकाबला 2 गोल से जीता, अपने ही घर में हारा कतर

Updated:
विज्ञापन

FIFA World Cup Qatar Vs Ecuador Highlights: कतर और एक्वाडोर के बीच पहला मु���ाबला एकदम एकतरफा रहा. एक्वाडोर ने पहले हाफ में जो दो गोल की बढ़त बनायी, उसे अंत तक बरकरार रखा और कतर को एक भी गोल करने का मौका नहीं दिया. फीफा वर्ल्ड कप के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है कि मेजबान टीम अपना पहला मुकाबला हार गयी हो. आज की वर्ल्ड का रंगारंग आगाज हुआ. बायत स्टेडियम में हजारों दर्शकों के सामने दुनियाभर के बड़े-बड़े आर्टिस्ट ने परफॉर्म किया. लोग गीत और संगीत पर झूमते नजर आये. इनमें सबसे बड़ा नाम कोरियन बैंड BTS का था.

विज्ञापन

एक्वाडोर ने कतर को दो गोल से हराया

फीफा वर्ल्ड कप के उद्घाटन मुकाबले में रविवार को एक्वाडोर ने मेजबान कतर को 2-0 से हरा दिया है. कतर दुनिया की पहली ऐसी टीम बन गयी जो फीफा के सबसे बड़े आयोजन में अपनी ही धरती पर अपना पहला मुकाबला हार गयी. मैच एकतरफा रहा. एक्वाडोर ने कतर के खिलाड़ियों को अपने गोल पोस्ट के आसपास भी फटकने नहीं दिया. एक्वाडोर के लिए दोनों गोल कप्तान ई वेलेंसिया ने किया. इससे पहले ओपनिंग सेरेमनी में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया. संगीत पर हजारों दर्शक झूमते नजर आये.

गोल करने के प्रयास में लगे हैं कतर के खिलाड़ी

दूसरे हाफ का खेल जारी है. 70 मिनट तक कतर एक भी गोल नहीं कर पाया है. हालांकि कतर के खिलाड़ी गोल के प्रयास में लगे हैं.

पहले हाफ में एक्वाडोर दो गोल से आगे

पहले हाफ का खेल समाप्त हो गया है. एक्वाडोर ने कतर पर दो गोल की बढ़त बना ली है. कप्तान ई वेलेंसिया ने दोनों गोल दागे हैं.

एक्वाडोर ने दागा दूसरा गोल

एक्वाडोर के कप्तान ई वेलेंसिया ने दूसरा गोल भी दाग दिया है. एक्वाडोर ने कतर पर 2-0 की बढ़त बना ली है.

एक्वाडोर ने किया पहला गोल

एक्वाडोर ने कतर पर 1-0 की बढ़त बना ली है. 17वें मिनट में ई वेलेंसिया ने फीफा वर्ल्ड कप का पहला गोल दागा.

शुरू हुआ कतर और एक्वाडोर का मुकाबला

कतर और एक्वाडोर के बीच मुकाबला शुरू हो गया है.

विज्ञापन
विज्ञापन
अमलेश नंदन सिन्हा

लेखक के बारे में

By अमलेश नंदन सिन्हा

अमलेश नंदन सिन्हा प्रभात खबर डिजिटल में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद से इन्होंने कई समाचार पत्रों के साथ काम किया. इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत रांची एक्सप्रेस से की, जो अपने समय में झारखंड के विश्वसनीय अखबारों में से एक था. एक दशक से ज्यादा समय से ये डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. झारखंड की खबरों के अलावा, समसामयिक विषयों के बारे में भी लिखने में रुचि रखते हैं. विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के बारे में देखना, पढ़ना और नई जानकारियां प्राप्त करना इन्हें पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola