Fifa World Cup 2022: फीफा वर्ल्ड कप मुकाबले से पहले कतर में भीषण आग, आसमान में छाया धुंआ

Published by : ArbindKumar Mishra Updated At : 26 Nov 2022 9:02 PM

विज्ञापन

कतर के अधिकारी ने बताया, आग नवनिर्मित शहर की एक निर्माणाधीन इमारत में लगी. जहां शाम को फीफा विश्व कप का मैच खेला जाना था. हालांकि अधिकारियों ने बताया कि आग लगने की घटना में कोई हताहत नहीं हुआ.

विज्ञापन

फीफा वर्ल्ड कप 2022 में उस समय हड़कंप मच गयी, जब कतर के लुसैल में भीषण आग लग गयी. अर्जेंटीना और मेक्सिको के बीच मुकाबले होने से ठीक पहले आग लगी. आग लगने से आसमान में काला धुंआ छा गया. यह धुंआ मध्य दोहा स्थित बाजार से भी साफ दिख रहा था.

निर्माणाधीन इमारत में आग, कोई हताहत नहीं

कतर के अधिकारी ने बताया, आग नवनिर्मित शहर की एक निर्माणाधीन इमारत में लगी. जहां शाम को फीफा विश्व कप का मैच खेला जाना था. हालांकि अधिकारियों ने बताया कि आग लगने की घटना में कोई हताहत नहीं हुआ.

Also Read: Fifa World Cup: ऑस्ट्रेलिया ने ट्यूनीशिया को 1-0 से हराया, गोल दागने के बाद ड्यूक ने मनाया अनोखा जश्न

स्टेडियम से साढ़े तीन किलोमीटर दूर लगी आग

कतर के गृह मंत्रालय ने बताया कि आग स्थानीय समयानुसार दोपहर बाद उस जगह लगी जो लुसैल शहर का हिस्सा है. लुसैल विश्व कप के कई मैचों की मेजबानी कर रहा है. आग लुसैल स्टेडियम से करीब साढ़े तीन किलोमीटर दूर लगी थी.

26 नवंबर को खेले गये तीन मुकाबले

26 नवंबर को खबर लिखे जाने तक तीन मुकाबले खेले गये. जिसमें इंग्लैंड और यूनाइटेड स्टेट्स के बीच खेला गया मुकाबला ड्रॉ पर खत्म हुआ. जबकि ग्रुप डी के मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने ट्यूनेशिया को 1-0 से हरा दिया. तीसरे मुकाबले में पोलैंड ने सऊदी अरबिया को 2-0 से हराया. चौथा मुकाबला फ्रांस और डेनमार्क के बीच खेला जाना शेष है.

क्या है प्वाइंट टेबल का हाल

फीफा वर्ल्ड कप में प्वाइंट टेबल की अगर बात करें, तो ग्रुप डी में फ्रांस की टीम 3 अंकों के साथ टॉप पर है. जबकि दूसरे स्थान पर ऑस्ट्रेलिया के भी तीन ही अंक हैं. तीसरे स्थान पर डेनमार्क और चौथे स्थान पर ट्यूनेशिया. वहीं ग्रुप बी की बात करें, तो 4 अंकों के साथ इंग्लैंड की टीम टॉप पर है. जबकि 3 अंक लेकर ईरान की टीम नंबर दो पर है. यूनाइटेड स्टेट्स तीसरे और वेल्स चौथे स्थान पर है. ग्रुप सी में पोलैंड की टीम 4 अंकों के साथ टॉप पर बनी हुई है. सऊदी अरबिया की टीम 3 अंक लेकर दूसरे, जबकि मेक्सिको तीसरे और अर्जेंटीना की टीम चौथे स्थान पर पहुंच गयी है. ग्रुप ई में स्पेन की टीम 3 अंक लेकर टॉप पर बनी हुई है. जापान 3 अंक के साथ दूसरे, जबकि जर्मनी तीसरे और कोस्टा रिका चौथे स्थान पर है. ग्रुप एफ में बेल्जियम की टीम 3 अंक लेकर टॉप पर बनी हुई है. जबकि क्रोएशिया एक अंक लेकर दूसरे और एक अंक लेकर ही मोरक्को तीसरे स्थान पर बनी हुई है. कनाडा की टीम अपने ग्रुप में सबसे आखिरी स्थान पर है. ग्रुप जी में ब्राजिल 3 अंक लेकर पहले स्थान पर बनी हुई है. जबकि स्विट्जरलैंड 3 अंक लेकर दूसरे स्थान पर बनी हुई है. कैमरून तीसरे और सर्बिया चौथे स्थान पर है. ग्रुप एच में पुर्तगाल की टीम 3 अंक लेकर टॉप पर बनी हुई है. कोरिया 1 अंक लेकर दूसरे, जबकि एक अंक उरुग्वे तीसरे स्थान पर और घाना की टीम चौथे स्थान पर बनी हुई है.

विज्ञापन
ArbindKumar Mishra

लेखक के बारे में

By ArbindKumar Mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola