Live Updates

U17 Women’s World Cup: झारखंड की बेटी ने किया कमाल, अपनी कप्तानी में अमेरिका से लिया लोहा, जानें रिजल्ट

Updated:
विज्ञापन

**EDS: IMAGE VIA PMO ON TUESDAY, OCT. 11, 2022** Ujjain: A part of the corridor titled ‘Mahakal Lok’, in Ujjain. The first phase of the Mahakaleshwar Temple corridor development project will be inaugurated by Prime Minister Narendra Modi on October 11. (PTI Photo)(PTI10_11_2022_000114B)

फीफा अंडर-17 महिला विश्व कप में भारतीय महिला की शुरुआत अच्छी नहीं रही. पहले मुकाबले में अमेरिका के हाथों हार का सामना करना पड़ा. अमेरिका ने भारत को 8-0 से हराया. मुकाबला भुवनेश्वर के कलिंग स्टेडियम में खेला गया. भारतीय टीम ग्रुप ए में है जहां अमेरिका और मोरक्को के अलावा ब्राजील की टीम है. भारत के अलावा मोरक्को और तंजानिया इस टूर्नामेंट में पदार्पण करने वाली टीमों में शामिल हैं.

विज्ञापन

वर्ल्ड कप में भारत की खराब शुरुआत, अमेरिका ने 8 गोल से हराया

फीफा अंडर-17 महिला विश्व कप में भारतीय टीम को अमेरिका के हाथों शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा. अमेरिका ने भारत को 8-0 से हराया. अमेरिका के खिलाफ भारतीय टीम एक गोल भी नहीं कर पायी. पहले हाफ में अमेरिका में भारत पर 5 गोल दागा, जबकि दूसरे हाफ में 3 गोल करने में कायमब रहा. अमेरिका के खिलाफ भारतीय टीम को पहले से ही कमजोर मानी जा रही थी.

अमेरिका ने भारत के खिलाफ दागा 8वां गोल, स्कोर 0-8

अमेरिका ने एकतरफा मुकाबले में भारत के खिलाफ 8वां गोल दागा. टेलर सुआरेज ने 59वें मिनट में अमेरिका के लिए 7वां गोल दागा, जबकि 62वें मिनट में मिया भुटा ने 8वां गोल अपनी टीम के लिए दागा. स्कोर इस समय 0-8 है.

हॉफ टाइम के बाद अमेरिका ने भारत पर दागा 6ठा गोल, स्कोर 0-6

हॉफ टाइम के बाद अमेरिका ने भारत पर 6ठा गोल 51वें मिनट में दागा. जिससे स्कोर 0-6 पर पहुंच गया. अमेरिका की ओर से एला ईएमआरआई ने पेनल्टी कॉर्नर को गोल में तब्दील किया.

मध्यांतर के समय भारतीय टीम 0-5 से पिछड़ी

अमेरिका के खिलाफ अपने पहले मुकाबले में भारतीय टीम मध्यांतर के समय तक 0-5 से पिछड़ गयी है. पहले हॉफ में भारतीय टीम की ओर से किसी भी खिलाड़ी ने गोल नहीं दागा. अमेरिका की टीम भारतीय टीम पर पूरे समय दबाव बनाये रखी और आक्रमण करना जारी रखा.

गिसेले थॉम्पसन ने अमेरिका के लिए दागा पांचवां गोल, भारत 0-5 से पीछे

गिसेले थॉम्पसन ने अमेरिका के लिए 39वें मिनट में भारत के खिलाफ पांचवां गोल दागा. थॉम्पसन ने भारतीय खिलाड़ियों को पछाड़ते हुए गोल पोस्ट में करारा निशाना साधा. भारतीय खिलाड़ी अबतक एक भी गोल नहीं दाग पाये.

अमेरिका ने आधे घंटे में भारत के खिलाफ दागा चौथा गोल

अमेरिका ने आधे घंटे में भारत के खिलाफ चार गोल दागा. पहले 9वें मिनट में अमेरिका की ओर से मेलिना रेबिम्बास ने पहला गोल दागा. उसके बाद 15वें मिनट में शार्लोट कोहलर ने दूसरा गोल दागा. अमेरिका ने 23वें मिनट में भारत के खिलाफ तीसरा गोल दागा. ओनेका गेमेरो ने अपनी टीम के लिए गोल दागा. मेलिना रेबिम्बास ने 31वें मिनट में अमेरिका के लिए चौथा गोल दागा.

विज्ञापन
विज्ञापन
अरबिंद कुमार मिश्रा

लेखक के बारे में

By अरबिंद कुमार मिश्रा

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola