तिहाड़ जेल से बाहर आ सकता है बिहार का बाहुबली नेता मो. शहाबुद्दीन, पैरोल की लगाई गुहार...
Author : Prabhat Khabar Digital Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 20 Sep 2020 1:36 PM
पटना: तिहाड़ जेल में बंद बिहार के पूर्व सांसद व बाहुबली मो.शहाबुद्दीन के पिता का शनिवार रात निधन हो गया. जिसके बाद तिहाड़ जेल में बंद शहाबुद्दीन को पैरोल पर बाहर लाने का प्रयास शुरू हो गया है.
पटना: तिहाड़ जेल में बंद बिहार के पूर्व सांसद व बाहुबली मो.शहाबुद्दीन के पिता का शनिवार रात निधन हो गया. जिसके बाद तिहाड़ जेल में बंद शहाबुद्दीन को पैरोल पर बाहर लाने का प्रयास शुरू हो गया है.
बिहार के बाहुबली नेता व पूर्व सांसद रहे शहाबुद्दीन के पिता शेख मोहमद हसीबुल्लाह ने शनिवार की रात अंतिम सांस ली. वे 90 वर्ष के थे. पिछले कई दिनों से उनकी सेहत बिगड़ी हुई थी. निधन की जानकारी मिलने के बाद राजद के कई नेता व कार्यकर्ता शहाबुद्दीन के गांव प्रतापपुर पहुंचे.
वहीं तिहाड़ में बंद सजा काट रहे बाहुबली मो.शहाबुद्दीन को पिता के निधन के बाद जेल से बाहर लाया जा सकता है. वहीं मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, पूर्व सांसद को पैरोल पर बाहर लाने की कानूनी कयावद रात में ही उनके वकीलों ने शुरू कर दी है. ताकि वो अपने पिता के जनाजे को कंधा दे सके. उन्होंने जेल के डीजी के पास अपनी अर्जी दी है. फिलहाल तिहाड़ जेल के डीजी के पास शहाबुद्दीन की यह अपील लंबित है. जिसके तहत शहाबुद्दीन ने दो सप्ताह के लिए पेरोल पर बाहर जाने की इजाजत मांगी है.
बता दें कि बिहार के पूर्व सांसद व बाहुबली नेता मो. शहाबुद्दीन अभी तिहाड़ जेल में बंद है. सीवान के प्रतापपुर गांव में दो भाइयों को 2004 में तेजाब से नहलाकर मार दिया गया था. जिसका आरोप शहाबुद्दीन पर लगा था. इस मामले में उसे विशेष अदालत ने उम्र कैद की सजा सुनाई थी.
Published by : Thakur Shaktilochan Shandilya
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










