ePaper

Aligarh: भैंस खोलकर ले जा रहे थे चोर, किसान ने रोका तो कर दी हत्या, जांच में जुटी पुलिस

Updated at : 10 Mar 2023 1:37 PM (IST)
विज्ञापन
Aligarh: भैंस खोलकर ले जा रहे थे चोर, किसान ने रोका तो कर दी हत्या, जांच में जुटी पुलिस

Aligarh: राजमऊ इलाके में किसान राकेश देर रात सो रहे थे. तभी अज्ञात चोर घर में घुसकर भैंस खोल कर ले जा रहे थे. इस बीच राकेश की नींद टूट गई और भैंस खोलने वालों का विरोध किया. इस पर अज्ञात बदमाशों ने राकेश की पिटाई कर दी. जिससे उसे गंभीर चोटें आई.

विज्ञापन

Aligarh: अलीगढ़ में थाना गभाना क्षेत्र के राजमऊ इलाके में शुक्रवार को किसान की हत्या कर बदमाश चार पशुओं को लूट ले गए. बताया जा रहा है कि किसान घर पर सो रहा था. वही चोर भैंस को खोल कर ले जा रहे थे. जब किसान ने विरोध किया तो उसकी पिटाई कर दी. बदमाशों ने किसान को चारपाई से हाथ पैर बांध दिए और 4 भैंस लूट ले गए.

घटना की सूचना पर मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई. सूचना पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है. फॉरेंसिक टीम तथ्यों का संकलन कर रही है. हालांकि पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है और पशु चोरी होने की बात कही गई है . लेकिन पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है.

किसान की हत्या कर भैंस चोरी कर ले गए बदमाश

राजमऊ इलाके में किसान राकेश देर रात सो रहे थे. तभी अज्ञात चोर घर में घुसकर भैंस खोल कर ले जा रहे थे. वही इस बीच राकेश की नींद टूट गई और भैंस खोलने वालों का विरोध किया . इस पर अज्ञात बदमाशों ने राकेश की पिटाई कर दी. जिससे उसे गंभीर चोटें आई और राकेश के हाथ पैर रस्सी से चारपाई में बांध दिया.

घटना के बाद मौके पर ग्रामीण

बताया जा रहा है कि राकेश के सिर में भारी वस्तु से मारने पर ब्लड बह रहा था. वही अज्ञात बदमाश राकेश की चार भैंस को खोल ले गए. इस बीच ज्यादा खून बहने से राकेश की मौत हो गई. वहीं घटना के बाद मौके पर ग्रामीण भीड़ जुट गई और पुलिस भी पहुंच गई.

क्या बताया एसपी सिटी ने

घटना को लेकर एसपी सिटी कुलदीप सिंह गुनावत ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली कि गांव के बाहर स्थित घेर में राकेश की डेड बॉडी पड़ी है. वही मौके पर फील्ड यूनिट और फॉरेंसिक टीम पहुंच गई . उन्होंने बताया कि मृतक के शरीर पर गंभीर चोट के निशान पाए गए. शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है.

आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस की चार टीमें गठित
Also Read: UP News : अलीगढ़ में सफाईकर्मियों ने नशा के लिये दवा का किया सेवन, दो लोगों की मौत, एक की हालत गंभीर

एसपी सिटी ने बताया कि पूछताछ में पता चला है कि मृतक राकेश की भैस गायब है . आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस की चार टीमें गठित की गई है. उन्होंने कहा कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और शीघ्र घटना का खुलासा किया जाएगा. वहीं घटना के मामले में एसएसपी कलानिधि नैथानी ने बताया कि बदमाशों द्वारा भैसे चुराई जाने की बात सामने आई है. परिजनों से बात चीत में पुरानी रंजिश की बात सामने आई है. परिजनों ने आरोपियों के नाम का खुलासा किया है. कुछ संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है.

रिपोर्टः आलोक, अलीगढ़

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola