बॉलीवुड के इस मशहूर गीतकार का निधन, विजय पथ और खिलाड़ी जैसी फिल्मों के लिखे थे गीत

Anwar Sagar Death: बॉलीवुड के मशहूर गीतकार अनवर सागर (Anwar Sagar) का 70 साल में निधन हो गया है. बुधवार को मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली है. फिलहाल उनके निधन की वजह का पता नहीं चल सका है. उन्होंने बॉलीवुड को कई हिट गाने दिये है, जिनमें वादा रहा सनम, मैं खिलाड़ी तू अनाड़ी जैसे गीत शामिल हैं. उनके निधन पर इंडियन परफॉर्मिंग राइट सोसाइटी लिमिटेड ने भी ट्वीट किया.
Anwar Sagar Death: बॉलीवुड के मशहूर गीतकार अनवर सागर (Anwar Sagar) का 70 साल में निधन हो गया है. सूत्रों ने बताया कि बुधवार दोपहर कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल लाए जाने से पहले ही उनका निधन हो चुका था. उन्होंने बॉलीवुड को कई हिट गाने दिये है, जिनमें वादा रहा सनम, मैं खिलाड़ी तू अनाड़ी जैसे गीत शामिल हैं. उनके निधन पर इंडियन परफॉर्मिंग राइट सोसाइटी लिमिटेड ने भी ट्वीट किया.
Also Read: सलमान खान के फेवरेट म्यूजिक डायरेक्टर वाजिद खान का मुम्बई में निधन, शोक में डूबा बॉलीवुड
इंडियन परफॉर्मिंग राइट सोसाइटी लिमिटेड ने ट्वीट में लिखा है, “अनुभवी गीतकार और आईपीआरएस के सदस्य रहे अनवर सागर जी का आज निधन हो गया. वह ‘वादा रहा सनम’ जैसे गीत लिखने के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने विजय पथ और याराना जैसी प्रतिष्ठित फिल्मों के लिए भी गीत लिखे थे. इस कठिन समय में हमारी प्रार्थनाएं उनके परिवार के साथ हैं. उनकी आत्मा को शांति मिले.’
Veteran lyricist and IPRS member Anwar Sagar has passed away. Known for writing songs like 'Vaadaa Raha Sanam', he also penned lyrics for iconic movies like #Vijaypath & #Yaraana. Our thoughts & prayers are with his family in this difficult time. May his soul #RIP.
— Indian Performing Right Society Limited (@IPRSmusic) June 3, 2020
गायक और इंडियन परफॉर्मिंग राइट सोसाइटी (आईपीआरएस) के बोर्ड के सदस्य सैयद अहमद ने कहा कि अनवर ‘हृदय संबंधी बीमारियों से जूझ रहे थे और दिल का दौरा पड़ने से उनकी मौत हो गई.’ अहमद ने कहा कि उनके परिवार में पत्नी और दो बच्चे हैं.
बता दें कि 80 और 90 के दशक में अनवर सागर ने कई हिट गाने लिखे हैं. इनमें अक्षय कुमार और आयशा जुल्का स्टारर फिल्म खिलाड़ी का गाना ‘वादा रहा सनम, होंगे जुदा ना हम’ भी शामिल है. डेविड धवन की याराना, जैकी श्रॉफ स्टारर सपने साजन के, अक्षय कुमार की खिलाड़ी, मैं खिलाड़ी तू अनाड़ी, अजय देवगन स्टारर फिल्म विजयपथ जैसी कई फिल्मों के गीत उन्होंने ही लिखे थे.
वहीं, कुछ दिन पहले संगीतकार वाजिद खान का 1 जून को निधन हो गया. वाजिद खान के यूं अचानक चले जाने से पूरी फिल्म इंडस्ट्री स्तब्ध है. फिल्म इंडस्ट्री में साजिद वाजिद की जोड़ी के रूप में मशहूर वाजिद खान के निधन पर शोक प्रकट करते हुए इसे फिल्म तथा संगीत उद्योग को एक भारी क्षति बताया है. लॉकडाउन की वजह से जानेमाने संगीतकार के अंतिम संस्कार में परिवार के अलावा कुछ करीबी ही शामिल हो पाए. वाजिद का पार्थिव शरीर वर्सोवा के कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक किया गया.
Posted By: Divya Keshri
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By दिव्या केशरी
दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.
शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत
दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.
खबरों को लेकर सोच
दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










