Entertainmet News: फिल्म निर्माता मुकेश छाबड़ा की मां का निधन, अस्पताल पहुंचे कई सेलेब्स

Updated:
विज्ञापन

Entertainmet News Live Updates: बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर की अपकमिंग फिल्म ब्लडी डैडी (Bloody Daddy) का पहला लुक जारी कर दिया गया है. शाहिद ने अली अब्बास जफर द्वारा निर्देशित फिल्म से फर्स्ट लुक शेयर कर बताया कि इसका टीजर जल्द ही आने वाला है. इस मूवी में रोनित रॉय, संजय कपूर, डायना पेंटी और विवान भटेना भी है. वहीं, बुधवार को आमिर खान, ऋतिक रोशन, अभिषेक बच्चन एक साथ एक इवेंट के लिए नजर आए. इस दौरान सबने पैपराजी के सामने जमकर पोज दिए. इसके वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे है.

विज्ञापन

कपिल शर्मा शो का एक और प्रोमो जारी

कान्स फिल्म फेस्टिवल में दिखाई जायेंगी ये भारतीय फिल्म

2023 कान्स फिल्म फेस्टिवल की आधिकारिक लाइन-अप का गुरुवार को अनावरण किया गया और केवल एक भारतीय फिल्म ने इस सूची में जगह बनाई है. अनुराग कश्यप की केनेडी को फेस्टिवल के मिडनाइट स्क्रीनिंग सेक्शन के हिस्से के रूप में चुना गया है. यह फेस्टिवल 16-27 मई तक चलेगा. कान्स फिल्म फेस्टिवल के आधिकारिक ट्विटर हैंडल ने फेस्टिवल के मिडनाइट स्क्रीनिंग सेक्शन में अनुराग कश्यप कैनेडी के चयन की घोषणा की.

सनी देओल ने शेयर की तस्वीर

फिल्म निर्माता मुकेश छाबड़ा की मां का निधन

कास्टिंग डायरेक्टर, फिल्म निर्माता मुकेश छाबड़ा की मां कमला छाबड़ा का गुरुवार को निधन हो गया. उन्होंने मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में अंतिम सांस ली. वह 70 साल की थीं. कास्टिंग डायरेक्टर को मुश्किल वक्त में ताकत देने के लिए फिल्म इंडस्ट्री से कई हस्तियां अस्पताल पहुंच रही हैं. दीपिका पादुकोण के अलावा फिल्म निर्माता फराह खान, सुनील ग्रोवर, नूपुर सनन और अपारशक्ति खुराना को भी अस्पताल में देखा गया.

कपिल के सवाल का सलमान ने दिया दिलचस्प जवाब

इस वीकेंड द कपिल शर्मा शो में सलमान खान अपनी आनेवाली फिल्म किसी का भाई किसी का जान को प्रमोट करने के लिए शो में नजर आनेवाले हैं. शो का एक मजेदार प्रोमाे सामने आया है जो दिलचस्प है.

सलमान ने जिम सेशेयर की लेटेस्ट तस्वीरें

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola