Rajinikanth ने आखिर क्यों छूए CM योगी आदित्यनाथ के पैर? जेलर एक्टर ने तोड़ी चुप्पी, बोले- मेरे सामने…

तमिल सुपरस्टार रजनीकांत इन दिनों अपनी फिल्म जेलर को लेकर चर्चा में है. उनकी फिल्म ‘जेलर’ दुनिया भर में धमाल मचा रही है. इस बीच उनकी तसवीर वायरल हुई थी, जिसमें वो उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पैर छूते दिखे थे. जिसके बाद उन्हें काफी ट्रोल किया गया. अब एक्टर ने इसपर चुप्पी तोड़ी.

तमिल सुपरस्टार रजनीकांत अपनी मूवी जेलर को लेकर सुर्खियों में है. एक्टर हाल ही में लखनऊ में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिले थे. मुलाकात के दौरान रजनीकांत ने उनके पैर छूए थे.

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पैर छूते हुए उनकी तसवीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई. दोनों के उम्र में काफी फासला है और ऐसे में थलाइवा का उनका पैर छूना फैंस को पसन्द नहीं आया. जिसके बाद यूजर्स उन्हें सोशल मीडिया पर ट्रोल करने लगे.

रजनीकांत से चेन्नई हवाईअड्डे पर पैपराजी ने इसके पीछे की वजह उनके पूछी तो, थलाइवा ने कहा, “मेरी आदत है कि मैं योगियों या सन्यासियों के पैर छूकर उनका आशीर्वाद लेता हूं, चाहे वे मुझसे छोटे ही क्यों न हों. मैंने वही किया है.”

लखनऊ में रजनीकांत की मूवी ‘जेलर’ की एक विशेष स्क्रीनिंग आयोजित की गई, जिसमें उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने भाग लिया. जेलर 10 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी.

रजनीकांत की फिल्म ‘जेलर’ ने दुनिया भर के बॉक्स ऑफिस पर 500 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है. मूवी में एक्टर दमदार अंदाज में नजर आए है.

नेल्सन द्वारा निर्देशित फिल्म जेलर बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है.फिल्म का निर्माण सन पिक्चर्स द्वारा किया गया है. कहानी एक जेलर के बारे में है जो एक गिरोह को तब रोकता है जब वे अपने नेता को जेल से भागने की कोशिश करते हैं.

रजनीकांत हाल ही में उत्तर भारत के आध्यात्मिक दौरे पर थे. उन्होंने विभिन्न आश्रमों का दौरा किया और अपने गुरुओं के सकारात्मक प्रभाव में ध्यान लगाया. अब वो वापस चेन्नई आ गए हैं.

जेलर में रजनीकांत के अलावा शिव राजकुमार, मोहनलाल और जैकी श्रॉफ ने कैमियो किरदार निभाया है. ये मूवी हिंदी, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ में रिलीज की गई है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 7 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.
शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत
दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.
खबरों को लेकर सोच
दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










