Salaar Vs Dunki: प्रभास से डर गए बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान! टल सकती है डंकी की रिलीज, सामने आया बड़ा अपडेट

Updated:
विज्ञापन
Salaar Vs Dunki: प्रभास से डर गए बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान! टल सकती है डंकी की रिलीज, सामने आया बड़ा अपडेट

Salaar Vs Dunki: प्रभास की फिल्म सालार और शाहरुख खान की मूवी डंकी के क्लैश की चर्चा हर जगह हो रही है. दोनों फिल्म बॉक्स ऑफिस पर टकराने के लिए पूरी तरह से तैयार है. लेकिन अब लेटेस्ट अपडेट की मानें तो डंकी को 2024 तक स्थगित किया जा सकता है.

विज्ञापन
undefined

22 दिसंबर को शाहरुख खान की डंकी और प्रभास की सालार का क्लैश होने वाला था. ये इश साल का बॉक्स ऑफिस पर होने वाला सबसे बड़ा क्लैश था, जिसे लेकर फैंस उत्साहित थे. इस क्लैश से दोनों मूवीज को काफी नुकसान उठाना पड़ सकता था.

undefined

लेटेस्ट अपडेट की मानें तो कहा जा रहा है कि डंकी की रिलीज डेट बदल दी जाएगी. रिपोर्ट्स की मानें तो शाहरुख खान की फिल्म डंकी का कुछ पोस्ट प्रोडक्शन का काम बचा हुआ है.

undefined

लेट्स सिनेमा के एक पोस्ट के अनुसार, फिल्म को स्थगित किया जा सकता है. अगर ऐसा है तो यह सालार के लिए अच्छी खबर होगी. हालांकि आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.

undefined

अगर ऐसा होता है तो यह 2024 की गर्मियों में रिलीज की संभावना तलाश सकती है. सालार के वितरक एनिमल को नाॉर्थ इंडिया के सिनेमाघरों में भी वितरित करने जा रहे हैं।.भारत के नॉर्थ बेल्ट में किसे कितनी स्क्रीन मिलेंगी, इस पर खूब चर्चा हो रही है.

undefined

डंकी का निर्देशन राजकुमार हिरानी ने किया है और इसमें शाहरुख खान के अलावा तापसी पन्नू भी मुख्य भूमिका में हैं. यदि एक हालिया रिपोर्ट पर विश्वास किया जाए, तो डंकी अप्रवासन के मुद्दों के इर्द-गिर्द घूमती है.

undefined

प्रभास की सालार को अमेरिका और दुनिया के कई अन्य देशों में बड़ी रिलीज मिल रही है. केजीएफ निर्देशक प्रशांत नील द्वारा निर्देशित, सालार तेलुगु, कन्नड़, मलयालम, तमिल और हिंदी भाषाओं में रिलीज होगी.

undefined

इसमें पृथ्वीराज सुकुमारन, श्रुति हासन, जगपति बाबू, टीनू आनंद, ईश्वरी राव, श्रिया रेड्डी और रामचंद्र राजू के साथ प्रभास मुख्य भूमिका में हैं. फिल्म की घोषणा दिसंबर 2020 में की गई थी.

undefined

एक एक्शन थ्रिलर कही जाने वाली यह फिल्म प्रशांत नील और प्रभास के बीच पहले सहयोग का प्रतीक है. फिल्म का निर्माण होम्बले फिल्म्स द्वारा किया जा रहा है, जो केजीएफ और कंतारा के पीछे की टीम है.

undefined

गौरतलब है कि ‘सालार’ पहले 28 सितंबर, 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली थी, लेकिन कुछ प्रमुख कारणों से इसे स्थगित कर दिया गया था. फिल्म में प्रभास ‘सालार’ की मुख्य भूमिका में हैं.

undefined

हाल ही में शाहरुख खान फिल्म जवान में नजर आए थे, जिसमें उनके साथ नयनतारा और विजय सेतुुपति थे. फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही.

विज्ञापन
दिव्या केशरी

लेखक के बारे में

By दिव्या केशरी

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola