Entertainment News: कान्स के लिए रवाना हुई अनुष्का शर्मा, ‘टाइगर 3’ के सेट से सलमान खान ने शेयर की फोटो
Entertainment News LIVE: सलमान खान (Salman Khan) इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘टाइगर 3’ की शूटिंग में व्यस्त है. सलमान फैंस के साथ कुछ दिनों से सेट से कई तसवीरें भी शेयर कर रहे है. भाईजान ने लेटेस्ट फोटो पोस्ट की है, जिसे देख फैंस की बेताबी बढ़ गई है. वहीं, 21 मई का दिन सुष्मिता सेन (Sushmita Sen) की लाइफ में बेहद खास है. इसी दिन एक्ट्रेस मिस यूनिवर्स बनी थी. इस बात की जानकारी उन्होंने अपने फैंस को एक फोटो शेयर कर दी.
करीना कपूर अपने बेटे और पति के साथ नजर आई
सनी देओल के हमशक्ल को देख लगेगा झटका
सनी देओल के चाहने वालों की लिस्ट काफी लंबी है. इसके अलावा सनी के नकल उतारने वाले भी काफी है. इस बीच एक वीडियो ने फैंस का ध्यान अपनी ओर खींचा है. वीडियो में मुदासिर सनी देओल नाम का एक शख्स सनी की मिमिक्री करते दिख रहा है. आप वीडियो देखेंगे तो एक पल के लिए लगेगा आप एक्टर को देख रहे है.
https://www.instagram.com/reel/Cpo6m8MMuOd/
बंगाली टीवी एक्ट्रेस सुचंद्रा दासगुप्ता को ट्रक ने मारी टक्कर
टीवी कलाकार सुचंद्र दासगुप्ता का निधन हो गया. रिपोर्ट्स की मानें तो वह शूटिंग से लौट रही थी तभी बाइक का एक्सीडेंट हो गया. एक्ट्रेस की मौत की खबर सुनकर उनके चाहने वाले काफी शॉक्ड है. शूटिंग खत्म करके वो अपने घर एक बाइक से जा रही थी. बीच में साइकिल वाले को बचाने के चक्कर में ब्रेक लिया. इसके कारण वो नीचे गिर गई और पीछे से आ रही ट्रक ने उन्हें कुचल दिया.
दूसरी बार कान्स के रेड कार्पेट पर चली सपना चौधरी
76वें कान्स फिल्म फेस्टिवल में डेब्यू करने के बाद हरियाणवी डांसर सपना चौधरी दूसरी बार कान्स 2023 के रेड कार्पेट पर चलीं.

रवीना टंडन ने बेटी राशा थडानी संग शेयर की तसवीर
कान्स के लिए रवाना हुई अनुष्का शर्मा
कान्स के लिए रवाना होते वक्त अनुष्का शर्मा को भी एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया. इस साल अभिनेत्री के प्रतिष्ठित कार्यक्रम में रेड कार्पेट पर चलने की उम्मीद है. कान्स में, वह हॉलीवुड आइकन केट विंसलेट के साथ सिनेमा में महिलाओं को सम्मानित करेंगी!
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए