Entertainment News: फिल्म सिटीलाइट्स के पूरे हुए 9 साल, कृष्णा अभिषेक के नाम कश्मीरा ने लिखा खास पोस्ट

Updated:
विज्ञापन

Entertainment News: बॉलीवुड से लेकर टीवी इंडस्ट्री हर दिन कुछ न कुछ ऐसा होता है, जिसे फैंस देखना और पढ़ना पसंद करते हैं. कभी किसी सेलेब्स की किसी संग अनबन की खबरें आती है, तो कोई मिस्ट्री मैन संग स्पॉट होकर चर्चा में छा जाता है. ऐसे में आज हम आपको एक क्लिक में मनोरंजन जगत की सारी खबरें बताएंगे. अब आखिरकार सलमान खान ने चुप्पी तोड़ ही दी, कि विक्की कौशल को उनके बॉडीगार्ड ने धक्का क्यों दिया था. उन्होंने बताया कि जैसा वीडियो में दिखता है, वास्तव में ऐसा नहीं हुआ. दीपिका कक्कड़ को लेकर खबरें चल रही थी, कि उन्होंने एक्टिंग छोड़ दी है. हालांकि ऐसा कुछ भी नहीं है.

विज्ञापन

कब से शुरू होगा खतरों के खिलाड़ी 13?

टेली चक्कर की रिपोर्ट के अनुसार, खतरों के खिलाड़ी 13, 17 जून, शनिवार-रविवार रात 9:00 बजे प्रसारित हो सकता है. हालांकि इसकी कोई पुष्टि नहीं हुई है. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो खतरों के खिलाड़ी 13 शालीन भनोट के सीरियल बेकाबू को रिप्लेस कर सकता है. ये भी कहा जा रहा है कि रोहित शेट्टी के शो को नया टाइम स्लॉट मिल सकता है.

उर्फी जावेद का क्यूट अंदाज

https://www.instagram.com/reel/Cs3ASv9Avbg/

सुम्बुल तौकीर की बिल्ली का हुआ निधन

टीवी एक्ट्रेस श्रद्धा आर्या ने शेयर किया वीडियो

कश्मीरा शाह ने पति कृष्णा अभिषेक के नाम लिखा खास पोस्ट

सौरव गांगुली की बायोपिक में कौन आएगा नजर?

बड़े पर्दे पर दादा सौरव गांगुली की भूमिका कौन करेगा? इसे जानने के लिए फैंस काफी उत्साहित है. खबरों की माने तो यह आयुष्मान खुराना हैं जो बायोपिक के लिए दिग्गज क्रिकेटर की जगह लेंगे. PeepingMoon.com की एक रिपोर्ट के मुताबिक, मेकर्स आयुष्मान को इस प्रोजेक्ट में लेने के लिए उनसे बातचीत कर रहे हैं. पोर्टल को एक सूत्र ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच कई महीनों से बातचीत चल रही है.

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola