Entertainment News LIVE: भोला के सीक्वल के लिए सलमान खान से किया गया है संपर्क? मेकर्स ने जारी किया बयान
Entertainment News, 22 Nov Live Updates: बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन आज अपना 32वां जन्मदिन मना रहे हैं. कार्तिक के बर्थडे पर फैंस से लेकर सेलेब्स तक प्यार बरसा रहे है. अपने बर्थडे पर एक्टर ने प्यारा सा पोस्ट किया है, जिसमें उनके साथ उनके माता- पिता दिख रहे है. वहीं, बीटाउन के पावर कपल में से एक अनुष्का शर्मा और विराट कोहली मुंबई लौट आए हैं. कपल उत्तराखंड में छुट्टियां मनाने गए थे.
भोला के लिए सलमान खान से नहीं किया गया है संपर्क
अजय देवगन वर्तमान में अपनी हाल ही में रिलीज़ हुई फिल्म दृश्यम 2 की को-स्टार तब्बू, अक्षय खन्ना और श्रिया सरन की सक्सेस इंज्वॉय कर रहे हैं. दर्शकों की सराहना के बीच अजय ने मंगलवार को अपनी आगामी फिल्म भोला का टीजर लॉन्च कर दिया. टीजर जारी होने के तुरंत बाद यह बताया गया कि अजय ने भोला के सीक्वल के लिए अपने अच्छे दोस्त और सहयोगी सलमान खान से संपर्क किया है. अब भोला के निर्माताओं ने एक आधिकारिक बयान जारी किया और खुलासा किया कि ये रिपोर्ट्स पूरी तरह से झूठी है. बयान में कहा गया है, “मीडिया में खबरें आ रही हैं कि अजय देवगन भोला सीक्वल के लिए सलमान खान से संपर्क कर रहे हैं. सलमान खान और अजय देवगन के बीच बहुत अच्छा तालमेल और दोस्ती है, हालांकि अजय ने भोला के सीक्वल के लिए उनसे संपर्क नहीं किया है.”
ऋषभ शेट्टी की कांतारा ने कमाए 400 करोड़
कन्नड़ ब्लॉकबस्टर कांतारा बॉक्स ऑफिस फिलहाल मंदी के मूड में नहीं है. मंगलवार को फिल्म ने दुनिया भर में कमाई के मामले में ₹400 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया, ऐसा करने वाली यह दूसरी कन्नड़ फिल्म बन गई है. वीकेंड में यह फिल्म कर्नाटक में अब तक की सबसे अधिक कमाई करने वाली फिल्म भी बन गई.
संजय मिश्रा और नीना गुप्ता स्टारर वध का दमदार ट्रेलर हुआ रिलीज
गौरी खान ने शेयर की नेमप्लेट की तस्वीर
इस तस्वीर में गौरी खान के बगल में ऊंची सी नेमप्लेट है जिसपर बड़े अक्षरों में मन्नत लिखा है. इसका फॉन्ट सिंपल है, नेमप्लेट में ग्लास क्रिस्टल के कारण एक शानदार बैकग्राउंड नजर आ रहा है. गौरी खुद एक इंटीरियर डिजायनर हैं. ऐसा माना जा रहा है कि उन्होंने खुद नयी नेमप्लेट डिजाइन की है. अपने पोस्ट में उन्होंने इस्तेमाल की गई सामग्रियों और उनके महत्व के बारे में भी बताया.
भेड़िया का नया गाना ‘बाकी सब ठीक’ रिलीज
बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन और कृति सेनन स्टारर फिल्म ‘भेड़िया’ 25 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए पूरी तरह से तैयार है. दीपक डोबरियाल, अभिषेक बनर्जी और पालिन कबाक अभिनीत अमर कौशिक निर्देशित फिल्म हिंदी, तेलुगु और तमिल में रिलीज होगी. ये फिल्म इस साल की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक है. फिल्म के गानों को फैंस काफी पसंद कर रहे है. इसी बीच अब भेड़िया का नाया गाना बाकी सब ठीक रिलीज हो गया है. गाने को फैंस का जबरदस्त रिसपांस मिल रहा है.
बिग बॉस के घर में नॉमिनेशन टास्क
बिग बॉस 16 के घर में नॉमिनेशन का समय आ गया है. इस हफ्ते घरवालों को बंदूक चलानी है और अपने करीबियों को नॉमिनेट करना है. एमसी स्टेन, रैपर को सीधे चार सप्ताह के लिए नॉमिनेट किया गया है. नॉमिनेशन में शामिल अन्य लोगों में अर्चना गौतम, सौंदर्या शर्मा, अंकित गुप्ता और सुम्बुल तौकीर हैं. बताया जा रहा है कि सौंदर्या शर्मा को शो छोड़ने के लिए कहा जा सकता है. इस हफ्ते प्रियंका चाहर चौधरी सुरक्षित हैं.
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए