Entertainment News Live: 27 सालों में पहली बार भारत में होगी मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता, डिटेल्स इनसाइड
Entertainment News Live: सारा अली खान इन दिनों अपनी हालिया फिल्म ‘जरा हटके जरा बचके’ को लेकर सुर्खियां बटोर रही है. फिल्मों के अलावा पर्सनल लाइफ की बात करें तो उनका नाम क्रिकेटर शुभमन गिल से जुड़ रहा है. रिपोर्ट्स की मानें तो दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे है. हालांकि इसपर दोनों ने कभी कुछ बोला नहीं. इस बीच एक इंटरव्यू में सारा से पूछा गया कि क्या वह किसी क्रिकेटर से शादी करेंगी. वहीं, रोहित शेट्टी के शो खतरों के खिलाड़ी 13 जल्द ही टीवी पर शुरू होगा. शो में गुम है किसी के प्यार में की एक्ट्रे ऐश्वर्या शर्मा भी भाग ले रही है. उन्होंने अपनी कुछ तसवीरें पोस्ट की है.
27 सालों में पहली बार भारत में होगी मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता
मिस वर्ल्ड पेजेंट इस साल भारत में आयोजित किया जाएगा. मिस वर्ल्ड ऑर्गनाइजेशन ने आज राष्ट्रीय राजधानी में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में यह घोषणा की. 71वां मिस वर्ल्ड 2023 इस साल के अंत में आयोजित किया जाएगा. दिल्ली के फाइव स्टार होटल में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में मिस वर्ल्ड ऑर्गनाइजेशन की चेयरपर्सन और सीईओ जूलिया मॉर्ले ने भाग लिया, जिन्होंने कहा, “” मुझे 71 वें मिस वर्ल्ड फाइनल के नए घर के रूप में भारत की घोषणा करते हुए खुशी हो रही है! 30 साल से भी पहले जब मैंने इस अविश्वसनीय देश का दौरा किया था, तब से ही मुझे भारत से बहुत लगाव हो गया है! हम आपकी अनूठी और विविध संस्कृति, विश्व स्तर के आकर्षण और लुभावने स्थानों को बाकी दुनिया के साथ साझा करने के लिए इंतजार नहीं कर सकते.
चारु असोपा और राजीव सेन का हुआ तलाक
चारु असोपा और राजीव सेन ने पिछले साल दिसंबर में तलाक के लिए अर्जी दी थी. हाल ही में, राजीव सेन ने पुष्टि की कि उनकी अंतिम सुनवाई 8 जून को होनी है. अब आखिरकार उनका तलाक हो गया. राजीव ने अपने फैंस के लिए ऑफिशियल अनाउंसमेंट की. राजीव ने अपनी एक पुरानी तस्वीर अपलोड करते हुए लिखा, “कोई अलविदा नहीं है! बस दो लोग जो बस एक-दूसरे को पकड़ नहीं पाए, प्यार बना रहेगा. हम हमेशा अपनी बेटी को मॉम और डैड रिमेल करेंगे.” चारु असोपा ने अभी तक सोशल मीडिया पर न तो कुछ कमेंट किया है और न ही कोई पोस्ट अपलोड की है.
सोनू निगम का गला हुआ खराब
निया शर्मा का हॉट अवतार
ओरिजिनल सीरीज ‘जी करदा’ का संगीत एल्बम हुआ लॉन्च
अमेज़ॅन ओरिजिनल सीरीज़, ‘जी करदा’ के दिल को छू लेने वाले संगीत एल्बम का अनावरण किया. एल्बम में 07 मूल गाने शामिल हैं जो दर्शकों को उनके अच्छे पुराने दिनों की याद दिलाते हुए पुरानी यादों की सफर पर ले जाएंगे. रुह की छू जाने वाला ये एल्बम सचिन-जिगर द्वारा रचित है और गीत जिगर सरैया, रश्मीत कौर, आई पी सिंह, मेलो डी और सिमरन चौधरी द्वारा लिखे गए हैं.
इतनी होगी गदर टिकट की प्राइज
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो गदर देखने वालों की संख्या काफी ज्यादा है. ऐसे में मेकर्स बंपर छूट देते हुए टिकट की कीमत 150 रुपये से अधिक नहीं जाने देंगे और Buy 1 Get 1 Free ऑफर भी रखेंगे. अगर दो सिनेमा प्रेमी 22 साल पहले रिलीज हुई सनी देओल-अमीषा पटेल स्टारर फिल्म देखते हैं, तो प्रत्येक दर्शक को केवल 75 रुपये में दोबारा रिलीज देखने का मौका मिलेगा. यह ऑफर ऑनलाइन बुकिंग तक ही सीमित है, क्योंकि प्रोडक्शन हाउस का मानना है कि ‘गदर 2’ देखने से पहले ‘गदर’ के रिवीजन के लिए उनके टारगेट ऑडियंस युवा होंगे.
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए