Live Updates

Entertainment News: तीसरे पति से अलग हुई अमेरिकी पॉप स्टार ब्रिटनी स्पीयर्स

Updated:
विज्ञापन

Entertainment News Live: बॉलीवुड से लेकर टीवी इंडस्ट्री हर दिन कुछ न कुछ ऐसा होता है, जिसे फैंस देखना और पढ़ना पसंद करते हैं. कभी किसी सेलेब्स की किसी संग अनबन की खबरें आती है, तो कोई मिस्ट्री मैन संग स्पॉट होकर चर्चा में छा जाता है. आज हम सबसे पहले बात करेंगे सनी देओल की गदर 2 को लेकर. फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई कर रही है. फिल्म जल्द ही 250 करोड़ का लक्ष्य पूरा कर लेगी. इसके अलावा बॉलीवुड इंडस्ट्री के लोग फिल्म की तारीफ कर रहे हैं और उन्हें शुभकामनाएं दे रहे हैं. इधर शाहरुख खान ने सुहाना खान को लेकर बात की है. साथ ही उनके परवरिश पर भी बात की.

विज्ञापन

Britney Spears: तीसरे पति से अलग हुई अमेरिकी पॉप स्टार ब्रिटनी स्पीयर्स

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें, गायिका ब्रिटनी स्पीयर्स और उनके पति सैम असगरी ने शादी के 14 महीने बाद तलाक के लिए अर्जी दी है. बता दें कि स्पीयर्स और असगरी की शादी 9 जून, 2022 को थाउज़ेंड ओक्स, कैलिफ़ोर्निया में हुई. उनकी शादी में सेलेना गोमेज़, ड्रू बैरीमोर, पेरिस हिल्टन और मैडोना शामिल हुए थे. टीएमजेड के अनुसार, असगरी ने “अपूरणीय मतभेदों” का हवाला दिया और स्टार से अपने वकील की फीस के साथ-साथ जीवनसाथी के समर्थन का भुगतान करने के लिए भी कहा. बता दें कि ब्रिटनी की ये तीसरी शादी थी.

वायरल वीडियो में शिल्पा शेट्टी की बेटी दिखी बहुत प्यारी 

केबीसी 15 में पहुंचे अभिषेक बच्चन

रवि तेजा की ‘टाइगर नागेश्वर राव’ का टीजर आया सामने

साउख स्टार रवि तेजा की फिल्म ‘टाइगर नागेश्वर राव’ का टीजर रिलीज कर दिया गया है. टीजर ने लाखों दिल जीत लिए जब उनके चरित्र की पहली झलक जारी की गई. वामसी द्वारा निर्देशित, टाइगर नागेश्वर राव सच्ची अफवाहों पर आधारित है, जो 70 के दशक की विचारोत्तेजक पृष्ठभूमि पर आधारित है. रवि तेजा, अनुपम खेर और मुरली शर्मा के साथ-साथ नुपुर सेनन और गायत्री भारद्वाज भी फिल्म में पहले कभी न देखे गए अवतार में नजर आएंगी.

अक्षय कुमार ने फैंस को कहा शुक्रिया

अक्षय कुमार की फिल्म ओमएजी 2 को मिल रहे प्यार और सपोर्ट पर फैंस को शुक्रिया कहा है. अभिनेता ने लिखा, “#OhMyGadar के लिए हमारे सभी प्यार और हमें भारतीय फिल्म इतिहास में सबसे महान सप्ताह देने के लिए हमारे दर्शकों को बहुत-बहुत धन्यवाद! प्यार और आकर्षण #Gadar2 सिनेमाघरों में #OMG2 सिनेमाघरों में.

https://www.instagram.com/reel/CwCSTwAtWa3/?utm_source=ig_web_copy_link&igshid=MzRlODBiNWFlZA==

आशा भोंसले ने ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ के इस गाने को लेकर कही ये बात

आलिया भट्ट और रणवीर सिंह-स्टारर रॉकी और रानी की प्रेम कहानी ने बॉक्स ऑफिस पर ठीक-ठाक प्रदर्शन किया. फिल्म का एक गाना, व्हाट झुमका काफी पॉपुलर हुआ. ये एक रीक्रिएटेड वर्जन है, जिसे आशा भोसले ने गाया था. इसपर आशा ने एक इंटरव्यू में कहा कि, “ज़माना बदल जाता है. तेजी से बदल रहा है. और बदलेगा. आप इसे रोक नहीं सकते. संगीत निर्देशकों के पास मौलिक गीत लिखने की क्षमता नहीं है. इसलिए वे पुराने गानों को रीक्रिएट करते हैं. उदाहरण के लिए, आज झुमका गिरा रे कितना चल रहा है. ये एक नई फिल्म में आई है. यह बहुत पुराना गाना है. उन्होंने ये भी कहा कि, “जब गीतकार एक गीत लिखने के लिए बैठता था, तो संगीत निर्देशक कहते थे, ‘ये शब्द नहीं चाहिए मुझे. ये चाहिए’. बड़े बड़े लेखक के साथ संगीत निर्देशक लड़ जाते थे.”

विज्ञापन
विज्ञापन
Ashish Lata

लेखक के बारे में

By Ashish Lata

आशीष लता, प्रभात खबर.कॉम में एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के रूप में कार्यरत हैं. फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री से जुड़ी बड़ी खबरों को ब्रेक करने से लेकर बेबाक विश्लेषण और ट्रेंडिंग रिपोर्टिंग में इनकी खास पहचान है. इनका लेखन फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, कलाकारों के इंटरव्यू और गॉसिप अपडेट्स तक फैला हुआ है. मनोरंजन की दुनिया को दर्शकों की नब्ज के हिसाब से सरल और रोचक अंदाज में पेश करना इनकी विशेषता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola