Live Updates

Entertainment News: इस अंदाज में रणबीर कपूर संग दिखी आलिया भट्ट, दुबई में वेकेशन मना रहे कपल

Published by : Ashish Lata Updated At : 23 Jun 2023 6:01 PM

विज्ञापन

Entertainment News: बॉलीवुड से लेकर टीवी इंडस्ट्री हर दिन कुछ न कुछ ऐसा होता है, जिसे फैंस देखना और पढ़ना पसंद करते हैं. कभी किसी सेलेब्स की किसी संग अनबन की खबरें आती है, तो कोई मिस्ट्री मैन संग स्पॉट होकर चर्चा में छा जाता है. आज हम सबसे पहले बात करेंगे आदिपुरुष के बारे में. फिल्म को विवाद खत्म होने का नाम ही नहीं ले रहा है. जहां नेपाल में आदिपुरुष पर लगे प्रतिबंध को हटा दिया गया है. इसके अलावा मनोज मुंतशिर के बाद अब ओम राउत को पुलिस सुरक्षा मुहैया करवाई गई है.

विज्ञापन
Auto-updating every 30s

ओटीटी पर देखें सलमान खान की फिल्म

आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की तसवीर आई सामने

आलिया भट्ट और रणबीर कपूर अपनी बेटी के साथ दुबई में वेकेशन एंजॉय कर रहे है. एक तसवीर सामने आई है, जिसमें वो एक फैन के साथ दिख रहे है. आलिया-रणवीर ब्लैक आउटफिट में दिख रहे है. डेट नाइट पर कपल का ये लुक फैंस को पसन्द आ रहा है.

सुहाना खान, अनन्या पांडे और शनाया कपूर इस अंदाज में दिखी

कार्तिक आर्यन की लग्जरी कार

महाभारत के युधिष्ठिर उर्फ गजेंद्र चौहान ने सरकार से आदिपुरुष पर तुरंत प्रतिबंध लगाने की मांग की

बीआर चोपड़ा की महाभारत में युधिष्ठिर की भूमिका निभाने वाले गजेंद्र चौहान ने हाल ही में निर्देशक ओम राउत की विवादास्पद फिल्म आदिपुरुष पर अपनी राय साझा की, जो भारतीय महाकाव्य रामायण पर आधारित है. अभिनेता और भारतीय फिल्म एवं टेलीविजन संस्थान (एफटीआईआई) के पूर्व अध्यक्ष ने कहा कि उन्होंने टिकट खरीदने के बावजूद फिल्म नहीं देखी. उन्होंने सेंसर बोर्ड के फैसलों पर भी हैरानी जताई और कहा कि इस फिल्म को लेकर उनसे भी पूछताछ की जानी चाहिए. इसके बाद उन्होंने कहा, “इस फिल्म को रिलीज ही नहीं किया जाना चाहिए था. पूरी फिल्म पर प्रतिबंध लगाया जाना चाहिए. सरकार को तुरंत इस पर रोक लगानी चाहिए.”

ओम राउत को मिली पुलिस सुरक्षा

पिछले साल टीजर रिलीज होने के बाद से ही आदिपुरुष विवादों में है. प्रभास, कृति सेनन और सैफ अली खान अभिनीत फिल्मों को टपोरी डायलॉग, खराब चरित्र चित्रण और बहुत कुछ के लिए ट्रोल किया गया था. ओम राउत निर्देशित आदिपुरुष के लिए मनोज मुंतशिर ने संवाद लिखे हैं. जिसके बाद लगातार उनको जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं, इसलिए बीते दिनों उन्हें पुलिस सुरक्षा प्रदान की गई थी. अब कहा जा रहा है कि ओम राउत को पुलिस सुरक्षा भी मुहैया कराई गई है. ताजा रिपोर्ट के मुताबिक ओम राउत को सुरक्षा भी मुहैया कराई गई है. बॉलीवुड हंगामा की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि ओम राउत के साथ चार कांस्टेबल और एक सशस्त्र पुलिसकर्मी को भी देखा गया है.

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola