Live Updates

Entertainment News: तुनिशा शर्मा ने अपने दोस्त से मांगे थे 3000 रुपये, कॉल डिटेल्स में हुआ खुलासा

Updated:
विज्ञापन

Entertainment News Live: बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की, जो इस समय मुंबई में है. इस दौरान उनकी तसवीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में अबतक कई सेलेब्स नजर आ चुके है. इस बार उनके साथ टीवी एक्ट्रेस और काम्या पंजाबी शामिल हुईं. राहुल ने कुछ फोटोज पोस्ट की है, जिसमें दोनों साथ चलते दिख रहे है.

विज्ञापन

गदर 2 एनिमल के साथ होगा क्लैश

22 साल बाद, अनिल शर्मा गदर 2 के साथ तारा सिंह को वापस ला रहे हैं. पिछले कुछ महीनों से, गदर 2 की रिलीज को लेकर अटकलें लगाई जा रही हैं. अब, पिंकविला की रिपोर्ट की मानें तो जी स्टूडियो ने निर्देशक अनिल शर्मा और अभिनेता सनी देओल के परामर्श से गदर की रिलीज की तारीख तय कर दी है. सूत्र ने बताया, ”गदर 11 अगस्त, 2023 को स्वतंत्रता दिवस के मौके पर रिलीज होगी. कहा ये भी जा रहा है कि जल्द ही इसकी अनाउंसमेंट भी हो जाएगी. दिलचस्प बात यह है कि इसी मौके पर संदीप रेड्डी वांगा द्वारा निर्देशित एनिमल भी रिलीज होगी. इस फिल्म में रणबीर कपूर, अनिल कपूर, बॉबी देओल और रश्मिका मंदाना मुख्य भूमिका में है.

शालीन-अर्चना में हुई भयकंर लड़ाई

साल 2023 में मां बनेंगी दीपिका पादुकोण

दीपिका पादुकोण का आज जन्मदिन है. एक्ट्रेस ने अपने बच्चे की प्लानिंग को लेकर कहा कि उन्हें और रणवीर सिंह दोनों को बच्चे काफी ज्यादा पसंद है. हालांकि ये फिलहाल नहीं पता कि बेबी कब करेंगे. अभी हम दोनों काम में बहुत ज्यादा बिजी हैं. हम जब पूरी तरह सक्षम होते हैं, जैसा कि मैंने अपने माता-पिता के साथ एक बच्चे के रूप में अनुभव किया था.

तुनिशा ने दोस्त से मांगे थे पैसे

टीवी एक्ट्रेस तुनिशा शर्मा की कथित तौर पर आत्महत्या से मौत हो गई. वह अपने शो के सेट पर मेक वैन में लटकी पाई गई थीं. उनकी मौत ने कई लोगों को झकझोर कर रख दिया. पुलिस ने तुनिशा के एक्स बॉयफ्रेंड शीजान खान को गिरफ्तार कर लिया है. आत्महत्या के लिए उकसाने के एंगल से मामले की जांच की जा रही है. परिजन कई खुलासे और आरोप लगा रहे हैं. इसी बीच तुनिशा शर्मा की दोस्त और को-स्टार सोनिया सिंह ने खुलासा किया कि पिछले कुछ दिनों से वह काफी परेशान थी. उन्होंने कहा कि वह 14 दिसंबर को एक्ट्रेस से मिली थीं. उनकी बातचीत शीजान खान के बारे में थी. तुनिशा ने कहा कि शीजान ने कुछ स्पेस मांगा और उसे हर समय प्यार के बारे में बात करना पसंद नहीं आया. उसने आगे यह भी बताया कि तुनिशा ने उनसे 3000 रुपये मांगे थे.

तैमूर अली खान की मस्ती

रिया चक्रवर्ती मुंबई की सड़कों पर हुई स्पॉट

विज्ञापन
विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

मेरा नाम दिव्या केशरी है. मैं प्रभातखबर.कॉम में एंटरटेनमेंट लीड के तौर पर काम कर रही हूं. पिछले 5 साल से ज्यादा वक्त से मैं ग्लैमर और सिनेमा की दुनिया को कवर कर रही हूं. मेरा पूरा फोकस फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT के ट्रेंडिंग अपडेट्स पर रहता है. मैं आपके लिए फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस का पूरा हिसाब-किताब लेकर आती हूं. लिखते वक्त मेरी एक ही कोशिश रहती है- बात चाहे कितनी भी मुश्किल क्यों न हो, उसे बिल्कुल आसान और मजेदार तरीके से कहूं. ताकि आप खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे कनेक्ट भी कर पाएं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola