Live Updates

Entertainment News: केएल राहुल-अथिया शेट्टी की शादी में आएंगे ये मेहमान,लिस्ट में सलमान खान-विराट कोहली का नाम

Updated:
विज्ञापन

Entertainment News Live: कपल आलिया भट्ट (Alia Bhatt) और रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) मुंबई के प्रेस क्लब में एक कार्यक्रम में शामिल हुए. इस दौरान कपल अपने परिवार की तसवीरों को देखकर काफी खुश हो गए. उनके चारों तरफ कपूर खानदान की तसवीरें दीवारों पर लगी हुई थी. वहीं, ग्लोबल आइकन प्रियंका चोपड़ा जोनस ने अमेरिका में एसएस राजामौली की फिल्म ‘आरआरआर’ की स्पेशल स्क्रीनिंग आयोजित की. बता दें कि इस फिल्म ने दुनिया भर में धूम मचा दिया है.

विज्ञापन

गणेश आचार्य की बेटी सौंदर्या संग बॉलीवुड में डेब्यू करेंगे यशवर्धन

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट की मानें तो गोविंदा ने अपने बेटे के लिए स्टेज सेट कर दिया है. यशवर्धन गोविंदा की ओर से निर्मित ‘आओ ट्विस्ट करें’ नामक फिल्म से बी-टाउन में धूम मचाएंगे. इस फिल्म में गणेश आचार्य की बेटी सौंदर्या बतौर हिरोइन दिखाई देंगी. बता दें कि गोविंदा और गणेश काफी अच्छे दोस्त हैं. कई फिल्मों में गणेश ने गोविंदा को कोरियोग्राफ भी किया है. जानाकारी के अनुसार यशवर्धन और सौंदर्या अपनी-अपनी भूमिकाओं के लिए तैयारी कर रहे हैं. जल्द ही इसकी अनाउंसमेंट भी की जा सकती है. हालांकि किसी एक्टर की ओर से कुछ भी ऑफिशियल नहीं कहा गया है.

केएल राहुल-अथिया शेट्टी की शादी में आएंगे ये मेहमान

केएल राहुल और अथिया शेट्टी की शादी के मेहमानों का खुलासा हो गया है. टिनसेल टाउन के लवबर्ड्स कथित तौर पर 21 जनवरी को शादी करने के लिए तैयार हैं. तैयारियों जोरों से चल रही है. अब शादी में आने वाले गेस्ट की बात करें तो पहले अतिथि जो निश्चित रूप से शादी में आएंगे, वह सुपरस्टार सलमान खान हैं, क्योंकि वह सुनील शेट्टी के साथ अच्छे दोस्त हैं. विराट कोहली अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ शादी में शिरकत करेंगे. शाहरुख खान भी इस शादी में शिरकत करेंगे.

सुकेश ने नोरा को नया घर देने का किया था वादा

कॉनमैन सुकेश चंद्रशेखर से जुड़े 200 करोड़ के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में दिल्ली के पटियाला कोर्ट ने नोरा फतेही का बयान दर्ज किया है. नोरा ने कोर्ट से कहा कि उन्हें बताया गया था कि कई अभिनेत्रियां सुकेश के लिए पागल हो रही हैं, लेकिन वह उन्हें चाहते थे. उन्होंने कहा कि सुकेश ने उनसे कहा कि अगर वह उनकी गर्लफ्रेंड बन जाती हैं, तो उन्हें बेहतर लाइफस्टाइल और नया घर गिफ्ट में मिलेगा. बता दें कि सुकेश चंद्रशेखर के साथ नोरा के अलावा, अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज, निक्की तंबोली, चाहत खन्ना का नाम सामने आ चुका है.

निमृत-शिव की दोस्ती होगी खत्म

आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की टक्कर

आलिया भट्ट की फिल्म हार्ट ऑफ स्टोन का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. अब फिल्म को लेकर नया अपडेट सामने आया है. फिल्म का पहला लुक रिलीज कर दिया गया है, जिसमें आलिया के अलावा गैल गैडोट, जेमी डॉर्नन नजर आ रहे हैं. हार्ट ऑफ स्टोन 11 अगस्त 2023 को रिलीज होगी, इसी दिन रणबीर कपूर की फिल्म एनिमल भी रिलीज होगी.

सुहाना खान को एयरपोर्ट पर देख फैंस हुए क्रेजी

शाहरुख खान की लाडली सुहाना ने भले ही बॉलीवुड इंडस्ट्री में अभी तक डेब्यू नहीं किया हो, लेकिन सोशल मीडिया पर उनकी जबरदस्त फैन-फॉलोइंग है. फैंस उनकी एक झलक पाने के लिए बेताब रहते हैं. अब एक्ट्रेस को मुंबई एयरपोर्ट पर देखा गया. जहां उन्होंने पैपराजी को गुड मॉर्निंग कहा और हंसते हुए पोज दिया.

विज्ञापन
विज्ञापन
दिव्या केशरी

लेखक के बारे में

By दिव्या केशरी

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola