Live Updates

Karan Deol Drisha Acharya Wedding: सनी देओल के बेटे करण की शादी की तसवीर हो रही वायरल, यहां देखें

Published by : Ashish Lata Updated At : 18 Jun 2023 3:55 PM

विज्ञापन

Karan Deol Drisha Acharya Wedding: सनी देओल के बेटे करण देओल अपनी गर्लफ्रेंड द्रिशा आचार्य आज सात जन्म के लिए एक दूसरे के हो जाएंगे. कपल मुंबई के ताज लैंड्स एंड बांद्रा में फैमिली और दोस्तों के बीच सात फेरे लेंगे. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो 9.30 से 11 बजे के बीच इनकी शादी होगी. इसके बाद रात में ग्रैंड रिसेप्शन पार्टी होस्ट की जाएगी, जिसमें बॉलीवुड सेलेब्स शिरकत करेंगे. गेस्ट लिस्ट में सलमान खान, ऋतिक रोशन, रणवीर सिंह जैसे स्टार्स के नाम शामिल है. शादी से जुड़ी सभी अपडेट्स के लिए प्रभात खबर से जुड़े रहें....

विज्ञापन
Auto-updating every 30s

इस लुक में दिखे दूल्हा-दुल्हन

दुल्हे ने किया धमाकेदार डांस

धर्मेंद्र ने ली ग्रैंड एंट्री

द्रिशा-करण की लवस्टोरी

कथित तौर पर, करण और द्रिशा एक दूसरे को तब से जानते हैं जब वे बच्चे थे. उनकी दोस्ती प्यार में बदल गई और अब दोनों अपने रिश्ते को नया नाम देने के लिए पूरी तरह तैयार हैं. द्रिशा काफी प्राइवेट इंसान है, इसलिए तो उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट को भी प्राइवेट कर रखा है. उनके कुल 462 फॉलोअर्स हैं. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो दोनों कथित तौर पर मुंबई में एक भव्य समारोह में शादी के बंधन में बंधेंगे.

कौन है करण देओल की होने वाली दुल्हनियां

द्रिशा आचार्य प्रशंसित फिल्म निर्माता, बिमल रॉय की परपोती हैं. द्रिशा के माता-पिता सुमित आचार्य और चिमू आचार्य दुबई में रहते हैं. करण की होने वाली पत्नी भी अपने माता-पिता के साथ ही रहती हैं. द्रिशा की मां चिमू, टॉप इवेंट मैनेजमेंट कंपनियों में से एक की प्रमोटर हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, द्रिशा अपनी मां के साथ नेशनल प्रोग्राम मैनेजर के तौर पर काम करती हैं.

रिसेप्शन में शामिल होंगे ये स्टार्स

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो शाम में ग्रैंड रिसेप्शन पार्टी होगी. जिसमें देओल परिवार ने बॉलीवुड इंडस्ट्री में अपने करीबी दोस्तों को निमंत्रण भेजा है. सलमान परिवार के बहुत करीबी दोस्त हैं और उनके रिसेप्शन में शामिल होने की उम्मीद है.” शादी के रिसेप्शन में सलमान के अलावा सलीम खान, ऋतिक रोशन, रणवीर सिंह और बच्चन परिवार समेत कई लोग शामिल होंगे.

बॉबी देओल भी पत्नी संग थिरके

होने वाले दूल्हे करण देओल के चाचा-चाची बॉबी देओल और उनकी पत्नी तानिया देओल पर सबका ध्यान अटक गया. तानिया येलो लहंगे में बेहद खूबसूरत नजर आई. बॉबी ऑफ-व्हाइट शेरवानी में बेहद स्मार्ट लगे. कपल ने संगीत में फिल्म ‘बरसात’ के गाने ‘हमको सिर्फ तुमसे प्यार है’ पर डांस किया. वीडियो पर यूजर्स कमेंट कर रहे है. साथ ही तानिया की खूबसूरती की तारीफ भी कर रहे.

करण देओल और द्रिशा आचार्य की शादी

करण देओल और द्रिशा आचार्य आज मुंबई में शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं. एक-दूसरे के प्यार में डूबे इस कपल की शादी ताज लैंड्स एंड बांद्रा में उनके करीबी दोस्तों और परिवार की मौजूदगी में होगी. करण और द्रिशा सुबह 9.30 से 11 बजे के बीच साथ फेरे लेंगे, समारोह के बाद और आशीर्वाद वे शाम को रिसेप्शन की तैयारी करेंगे.

विज्ञापन
विज्ञापन
Ashish Lata

लेखक के बारे में

By Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola