ePaper

माधुरी दीक्षित से लेकर रवीना टंडन ने बढ़ायी Apple की शान, जानें क्या है Tim Cook से कनेक्शन

Updated at : 18 Apr 2023 1:42 PM (IST)
विज्ञापन
माधुरी दीक्षित से लेकर रवीना टंडन ने बढ़ायी Apple की शान, जानें क्या है Tim Cook से कनेक्शन

Apple Store Launch: मुंबई में भारत का पहला एपल स्टोर लॉन्च हुआ. इस लॉन्च में एपल के सीईओ टिम कुक भी मौजूद थे. इस लॉन्च में बॉलीवुड के कई स्टार्स नजर आए, जिसमें माधुरी दीक्षित, मौनी रॉय, एआर रहमान शामिल थे.

विज्ञापन
undefined

मुंबई में भारत का पहला ऐपल स्टोर लॉन्च जिसमें माधुरी दीक्षित अपने पति श्रीराम नेने के साथ शामिल हुई. इस तसवीर में एपल के सीईओ टिम कुक के साथ एक्ट्रेस अपनी मिलियन डॉलर स्माइल बिखेरते हुए दिखी.

undefined

ऐपल स्टोर लॉन्च में मौनी रॉय अपने पति सूरज के साथ दिखी. इस फोटो को एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है. मौनी ने कैप्शन में लिखा, आप अक्सर खुद को इस दिन और उम्र में एक ब्रांड बनने के बारे में सोचते हुए पाते हैं. मैं भाग्यशाली हूं कि मैं उस व्यक्ति से मिली जो मेरी पीढ़ी के सबसे प्रतिष्ठित ब्रांडों में से एक को चलाता है.

undefined

एआर रहमान ने ऐपल स्टोर लॉन्च से टिम कुक के साथ एक तसवीर शेयर किया है. संगीतकार ने फोटो के साथ अपने फैंस से अनुमान लगाने को कहा कि दोनों किस बारे में बात कर रहे थे.

undefined

नेहा धूपिया ने भी इंस्टाग्राम पर टिम कुक के साथ एक तस्वीर शेयर की. वहीं, रवीना टंडन ने भी भी टिम के साथ फोटो पोस्ट की है. एक्ट्रेस के साथ उनके बेटे रणबीर थडानी भी दिख रहे है.

undefined

सिंगर अरमान मलिक ने टिम कुक के साथ फोटो अपने सोशल मीडिया पर शेयर की है. सिंगर और एक्ट्रेस शर्ली सेतिया ने भी उनके साथ फोटो फैंस के लिए शेयर किया है.

undefined

फिल्ममेकर बोवी कपूर ने भी टिम कुक के साथ तसवीर पोस्ट की. बता दें कि बोनी आखिरी बार फिल्म तू झूठी मैं मक्कार में नजर आए थे. इस फिल्म से उन्होंने बॉलीवुड में डेब्यू किया था.

undefined

निर्माता गुनीत मोंगा और निर्देशक कार्तिकी गोंसाल्विस भी ऐपल स्टोर लॉन्च में शामिल हुई. उन्होंने टिम कुक के साथ फोटो पोस्ट की है. बता दें कि दोनों ने एलिफेंट व्हिस्परर्स के लिए भारत को पहला ऑस्कर दिलाया.

undefined

टिम कुक दो दिन से भारत में है और इस दौरान उन्होंने माधुरी के साथ वड़ा पाव खाया और दूसरे व्यजनों का लुत्फ उठाया. इसके अलावा टिम दूसरे सितारों से भी मिले.

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

मेरा नाम दिव्या केशरी है. मैं प्रभातखबर.कॉम में एंटरटेनमेंट लीड के तौर पर काम कर रही हूं. पिछले 5 साल से ज्यादा वक्त से मैं ग्लैमर और सिनेमा की दुनिया को कवर कर रही हूं. मेरा पूरा फोकस फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT के ट्रेंडिंग अपडेट्स पर रहता है. मैं आपके लिए फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस का पूरा हिसाब-किताब लेकर आती हूं. लिखते वक्त मेरी एक ही कोशिश रहती है- बात चाहे कितनी भी मुश्किल क्यों न हो, उसे बिल्कुल आसान और मजेदार तरीके से कहूं. ताकि आप खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे कनेक्ट भी कर पाएं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola