Entertainment News Updates: अनुष्का शर्मा ने शुरू की ‘Chakda Xpress’ की शूटिंग, वीडियो किया शेयर
Entertainment News LIVE Updates: दिशा पाटनी फिल्म इंडस्ट्री की बोल्ड एक्ट्रेसेस में से एक है. उन्होंने लेटेस्ट तसवीर शेयर की है, जो फैंस को बेताब कर रहा है. वहीं, स्टारकिड आयरा खान ने अपने पिता के साथ एक बहुत प्यारी फोटो पोस्ट की है, जिसपर यूजर्स कमेंट कर रहे है. बॉलीवुड और टीवी जगत से जुड़ी खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ…
अनुष्का शर्मा ने शुरू की Chakda Xpress की शूटिंग
अनुष्का शर्मा ने रविवार को अपनी अगली फीचर फिल्म चकड़ा एक्सप्रेस की शूटिंग शुरू कर दी है जो भारतीय राष्ट्रीय महिला क्रिकेट टीम की पूर्व कप्तान झूलन गोस्वामी पर एक बायोपिक है. अनुष्का ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर शूटिंग शुरू करने की घोषणा की. अनुष्का ने फिल्म के सेट से एक क्लिप और दो तसवीरों के साथ लिखा, “वापस जहां मैं हूं… #ChakdaXpress #ShootBegins #ChakdaXpressDay1.”
अनुपम खेर ने खत्म की सिग्नेचर की शूटिंग
अनुपम खेर ने अपनी आगामी फिल्म सिग्नेचर की शूटिंग खत्म कर दी है. उन्होंने इसका फर्स्टलुक शेयर कियाह है जो तेजी से वायरल हो रहा है.
धर्मेंद्र की तारीफ करने से खुद को रोक नहीं पाईं कंगना
कंगना रनौत ने दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र की एक ब्लैक एंड व्हाइट तसवीर अपनी इंस्टा स्टोरी पर शेयर की है. इसे शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा, ‘धर्मेंद्र जी की खूबसूरती के लिए एक अप्रीशिएशन पोस्ट.’ उनके इस पोस्ट को फैंस बेहद पसंद किया जा रहा है.
काजल अग्रवाल ने शेयर की बेटे नील की पहली फोटो
काजल अग्रवाल नेनन्हे राजकुमार के साथ तसवीर शेयर की है. इसमें वो उसे गोद में लिए हुए है और प्यार से देख रही है. एक्ट्रेस उसे चूमती नजर आ रही है. इसपर कमेंट करते हुए राम चरण की पत्नी उपासना ने लिखा, बहुत प्यारी.
शनाया कपूर ने शेयर की ये तसवीरें
संजय कपूर की बेटी शनाया कपूर फिल्म बेधड़क से डेब्यू कर रही है. शनाया ने इंस्टाग्राम पर लेटेस्ट तसवीरें शेयर की है. इसमें वो पढ़ते, खाते, चाय पीते दिख रही है. एक वीडियो में वो बॉस्केटबॉल खेलते नजर आ रही है.
सृति श्रा का वीडियो
खतरों के खिलाड़ी सीजन 12 का नया प्रोमो आया है, जिसे कलर्स ने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है. वीडियो में एक्ट्रेस सृति श्रा दिख रही है. इसके कैप्शन में लिखा है, आग से लेकर पानी तक, क्या बहू बनी बेब सृति सक्सेसफुली कर पाएगी सारे खतरों को पार
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए