Entertainment News LIVE Updates: गुरमीत चौधरी ने शेयर की बेटी की पहली तसवीर, रखा ये नाम
Entertainment News Live Updates: साउथ स्टार धनुष की नयी फिल्म ‘कैप्टन मिलर’ का टीजर जारी कर दिया गया है. इस एक्टर ने फैंस के साथ शेयर किया है. टीजर में एक्टर चेहरे पर स्कार्फ ओढ़े बाइक चलाते नजर आ रहे है. वहीं, सिंगर-कंपोजर देवी श्री प्रसाद, रैपर यो यो हनी सिंह साथ में काम करने वाले है.
आकांक्षा रंजन ने शेयर की तसवीरें
अभिनेत्री आकांक्षा रंजन ने अपने दोस्तों एक्ट्रेस अथिया शेट्टी और उनके ब्वॉयफ्रेंड केएल राहुल के साथ समय बिताते हुए तसवीरों की एक सीरीज शेयर की है. अपने इंस्टाग्राम पर आकांक्षा ने रविवार को म्यूनिख से तीनों की तसवीरें शेयर की है जिसमें वो अलग अलग लोकेशन पर नजर आ रहे हैं. बता दें कि केएल राहुल और अथिया ने हाल ही में क्रिकेटर की कमर की सर्जरी के लिए एक साथ जर्मनी की यात्रा की थी.
गुरमीत और देबिना ने शेयर की बेटी की तसवीर
गुरमीत चौधरी और देबिना ने अपनी बेटी की पहली तसवीर शेयर की है. उन्होंने अपनी बेटी का नाम lianna रखा है.
अर्जुन कपूर ने भतीजे संग शेयर की तसवीर
एक्टर अर्जुन कपूर ने अपने भतीजे के साथ तसवीर शेयर की है जिसमें वो उसे गोद में उठाकर दुलारते दिख रहे हैं. इस तसवीर को एक्टर ने कैप्शन दिया, साला मैं तो चाचा बन गया.
मंदार चंदवादकर ने फैंस को कहा शुक्रिया
टीवी शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा के कलाकारों और क्रू ने टेलीविजन पर 3500 एपिसोड पूरे होने का जश्न मनाया. अभिनेता मंदार चंदवादकर उर्फ भिड़े ने एक वीडियो शेयर कर फैंस के प्यार के लिए उन्हें शुक्रिया कहा.
आदित्य नारायण की बेटी की फोटो
एक्टर और टेलीविजन होस्ट आदित्य नारायण जो कभी एक चॉकलेटी ब्वॉय के नाम से मशहूर थे, वो अब परफेक्ट फैमिली मैन बन गये हैं. हाल ही में उन्होंने अपनी बेटी तविशा नारायण का स्वागत किया है और पूरा समय अपनी फैमिली को दे रहे हैं. अब वो अपनी पत्नी श्वेता और बेटी के साथ वेकेशन इंज्वॉय कर रहे हैं. उनकी बेटी की झलक भी दिख रही हैं.
भारती सिंह का बर्थडे
भारती सिंह आज अपना जन्मदिन मना रही हैं. उनके बर्थडे पर उनके पति हर्ष लिम्बाचिया ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर उनके साथ फोटो पोस्ट कर उन्हें विश किया है. शिमरी गाउन में वो काफी स्टनिंग लग रही है. उन्होंने इसमें लिखा है, हैप्पी बर्थडे माय लव.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए