Gadar 2 और जवान की तुलना करने पर अमीषा पटेल ने तोड़ी चुप्पी, कहा- मुझे नहीं लगता कि...
Published by : Divya Keshri Updated At : 23 Sep 2023 4:20 PM
सनी देओल- अमीषा पटेल की फिल्म 'गदर 2' ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया था. तारा सिंह औऱ सकीना की जोड़ी ने एक बार फैंस को इम्प्रेस कर दिया. अब तक इसने 500 से ज्यादा की कमाई कर ली है. हालांकि जवान रिलीज होने के बाद फिल्म के कलेक्शन में कमी आई है. इसपर अमीषा ने बड़ी बात कह दी है.

सनी देओल- अमीषा पटेल की फिल्म ‘गदर 2’ ने अबतक 500 से ज्यादा की कमाई कर ली है. हालांकि शाहरुख खान की जवान के रिलीज होने के बाद फिल्म की कमी में गिरावट आई है.

अबतक ‘जवान’ ने 536 करोड़ रुपए का बिजनेस कर लिया है. जबकि गदर 2 ने 522 करोड़ की कमाई की. अमीषा ने जवान के बॉक्स ऑफिस नंबर की तुलना उनकी फिल्म गदर 2 से करने पर रिएक्ट किया है.

टाइम्स नाऊ के साथ इंटरव्यू में अमीषा पटेल ने कहा, मुझे नहीं लगता कि जवान फीवर और गदर 2 फीवरकी तुलना की जानी चाहिए. वे अलग-अलग फिल्में हैं और मुझे नहीं लगता कि जवान फीवर और गदर फीवर की तुलना की जानी चाहिए.

अमीषा ने ये भी कहा कि, यह स्वाभाविक है कि जब एक फिल्म चल चुकी होती है तो कुछ और भी आएगा.

गदर 2 फेम सकीना ने कहा, जवान के जाने के बाद एक और फिल्म आती है और मुझे उम्मीद है कि दर्शक हर फिल्म को प्यार देंगे.’ मुझे उम्मीद है कि फीवर पर फीवर बढ़ता जाए.

अनिल शर्मा निर्दिशत गदर 2, 11 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. फिल्म को देखने के लिए दर्शकों की भीड़ सिनेमाघरों में लग गई थी. मूवी में उत्कर्ष शर्मा, लवसिन्हा और मनीष वाधवा ने भी अहम किरदार निभाया था.

513.75 करोड़ की कमाई के साथ गदर 2 अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है. इसने प्रभास की ‘बाहुबली’ और शाहरुख खान की ‘पठान’ को पछाड़ दिया है.

सनी देओल की फिल्म गदर 2 ने अपने पहले सप्ताहांत में 134.88 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार किया. यह भारत में अब तक की दूसरी सबसे बड़ी हिंदी फिल्म बन गई.

कुछ दिन पहले, गदर 2 की सफलता के बाद सनी और उनके पिता धर्मेंद्र अमेरिका के लिए रवाना हुए थे. अभिनेता ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक तस्वीर साझा की और फोटो को कैप्शन दिया, “पापा और मैं शांति से पिज्जा का आनंद ले रहे हैं.”

गदर 2 की सफलता का जश्न मनाने के लिए एक पार्टी रखी गई थी, जिसमें बॉलीवुड के कई दिग्गज स्टार शामिल हुए थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










