ENG Vs AFG: अफगानिस्तान ने गत चैंपियन इंग्लैंड को 69 रन से रौंदा, किया बड़ा उलटफेर
New Delhi: Afghanistan’s Fazalhaq Farooqi celebrates the wicket of England’s batter Jonny Bairstow during the ICC Men’s Cricket World Cup 2023 match between Afghanistan and England, at Arun Jaitley Stadium in New Delhi, Sunday, Oct. 15, 2023. (PTI Photo/Atul Yadav)(PTI10_15_2023_000259B)
England Vs Afghanistan, ICC ODI World Cup 2023 Match 13: आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 के 13वें मैच में अफगानिस्तान ने इंग्लैंड को 69 रन से हराकर बड़ा उलटफेर कर दिया. अफगानिस्तान के लक्ष्य का पीछा करते हुए इंग्लैंड की पूरी टीम 40.3 ओवर में केवल 215 रन पर ऑल आउट हो गई. पहले बल्लेबाजी करते हुए अफगानिस्तान की टीम 49.5 ओवर में 284 रन पर ऑल आउट हो गई थी. वर्ल्ड कप से जुड़ी हर अपडेट के लिए बने रहें prabhatkhabar.com के साथ…
ENG Vs AFG Live: अफगानिस्तान ने इंग्लैंड को 69 रन से रौंदा
वर्ल्ड कप 2023 के 13वें मैच में अफगानिस्तान ने इंग्लैंड को 69 रनों हरा दिया. इंग्लैंड की टीम अफगानिस्तान के स्कोर 284 रन का पीछा करते हुए 40.3 ओवर में केवल 215 रन पर ऑल आउट हो गई. अफगानिस्तान की ओर से मुजीब उर रहमान और राशिद खान ने 3-3 विकेट चटकाए. जबकि मोहम्मद नबी ने दो विकेट लिए. फजलहक फारूकी और नवीन-उल-हक ने भी एक-एक विकेट चटकाए.
ENG Vs AFG Live: इंग्लैंड को 9वां झटका
इंग्लैंड की टीम को 9वां झटका लगा है. राशिद खान ने आदिल राशिद को 20 के स्कोर पर अपना शिकार बनाया. अफगानिस्तान बड़ी जीत से अब केवल एक विकेट दूर है.
ENG Vs AFG Live: मुजीब की घातक गेंदबाजी, इंग्लैंड को 8वां झटका
मुजीब उर रहमान ने घातक गेंदबाती करते हुए इंग्लैंड को 8वां झटका दिया. उन्होंने हैरी ब्रुक को अपना तीसरा शिकार बनाया. ब्रुक ने 61 गेंदों में 7 चौके और एक छक्के की मदद से 66 रन की पारी खेली.
ENG Vs AFG Live: अफगानिस्तान की गेंदबाजी में कहर, इंग्लैंड को 7वां झटका
शानदार बल्लेबाजी के बाद अफगानिस्तान ने गेंदबाजी में भी बेहतरीन प्रदर्शन किया है. 33वें ओवर की आखिरी गेंद पर मुजीब उर रहमान ने वोक्स को अपना शिकार बनाया. वोक्स ने 26 गेंदों का सामना किया, जिसमें एक चौके की मदद से केवल 9 रन बनाए.
ENG Vs AFG Live: इंग्लैंड को नबी ने दिया 6ठा झटका
नबी ने इंग्लैंड को 28वें ओवर की पहली गेंद पर 6ठा झटका दिया. सैम कुरेन नबी की गेंद पर विकेट के पीछे आउट हुए. कुरेन ने 23 गेंदों का सामना किया, जिसमें केवल 10 रन ही बना पाए. नये बल्लेबाज के रूप में क्रिस वोक्स क्रीज पर उतरे हैं.
ENG Vs AFG Live: अफगानिस्तान ने इंग्लैंड पर कसा शिकंजा, आधी टीम पवेलियन लौटी
अफगानिस्तान के 284 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड की टीम को 21वें ओवर की चौथी गेंद पर पांचवां झटका लगा. राशिद खान ने लिविंगस्टोन को 10 के स्कोर पर अपना शिकार बनाया.
लेखक के बारे में
By Vaibhaw Vikram
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए