बरेली के इंजीनियरिंग स्टूडेंट से ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी का प्रोफेसर बनकर 30 लाख ठगे, मुकदमा दर्ज
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 09 Jul 2023 6:08 PM
इंजियरिंग कॉलेज में अभिनव से उड़ीसा के खेरिया निवासी अविनाश पात्रा ने मुलाकात की. आरोपी ने खुद को ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी का प्रोफेसर बताकर बेटे को जाल में फंसा लिया. इसके बाद लाखों रुपए की ठगी की.
बरेली. उत्तर प्रदेश के बरेली के प्रेमनगर थाना क्षेत्र के इंद्रानगर निवासी विनोद कुमार चतुर्वेदी ने शहर के प्रेमनगर थाने में 30 लाख रुपए की ठगी का मुकदमा दर्ज कराया है. उनका कहना है कि वर्ष 2015 में अपने पुत्र अभिनव का उड़ीसा के भुवनेश्वर में स्थित एक निजी इनिजीरिंग कॉलेज में एडमिशन कराया था. इंजियरिंग कॉलेज में अभिनव से उड़ीसा के खेरिया निवासी अविनाश पात्रा ने मुलाकात की. आरोपी ने खुद को ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी का प्रोफेसर बताकर बेटे को जाल में फंसा लिया. इसके बाद लाखों रुपए की ठगी की.
इसके साथ ही ब्लैकमेल कर जान से मारने की धमकी देने लगा. जिसके चलते स्टूडेंट के पिता विनोद कुमार ने आरोपी के खिलाफ एफआईआर कराई है. होम्योपैथ की दवा का कारोबार करने वाले विनोद कुमार चतुर्वेदी ने बताया कि आरोपी बार-बार फोन कर धमकी दे रहा है. इस मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ जांच शुरू कर दी है. इसके साथ ही आरोपी की तलाश में भुवनेश्वर जाने की तैयारी चल रही है. इस मामले में पुलिस ने पीड़ित स्टूडेंट को भी बयान के लिए बुलाया है.
पीड़ित के पिता ने बताया कि उनके बेटे से अविनाश पात्रा ने 30 लाख रुपए की ठगी की. इसके साथ ही घर से भेजे जाने वाला मासिक खर्च भी आरोपी खुद रख लेता था. आरोपी ने बेटे को नशेड़ी बना दिया.
आरोपी अभिनव को अपने घर उड़ीसा ले गया. उसने नशा कराया. इसके साथ ही तंत्र मंत्र कर मानसिक रोगी बना दिया. उसको बरेली घर ले आए. मगर, इसके बाद भी ब्लैकमेल कर जान से मारने की धमकी दे रहा है. आरोपी की दहशत में अभिनव कई बार रुपए भेज चुका है.
रिपोर्ट- मुहम्मद साजिद, बरेली
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










