Twitter X को पूरी तरह Paid Service में बदल देंगे Elon Musk ?

Published by : Rajeev Kumar Updated At : 20 Sep 2023 10:23 PM

विज्ञापन

Elon Musk Can Turn Twitter X Fully Paid Service - एलन मस्क ने संकेत दिया है कि जल्द ही एक्स (ट्विटर) प्लैटफॉर्म को पूरी तरह पेड सर्विस में बदल दिया जाएगा. हर यूजर को इसके इस्तेमाल के लिए पैसे देने होंगे. माना जा रहा है कि एलन मस्क के इस कदम के पीछे का कारण फर्जी अकाउंट्स की समस्याओं से निपटना है.

विज्ञापन
undefined

ट्विटर एक्स (Twitter X) के मालिक और अरबपति कारोबारी एलन मस्क (Elon Musk) अपने माइक्रो-ब्लॉगिंग प्लैटफॉर्म को पूरी तरह बदलने को लेकर आमादा हैं. ट्विटर को खरीदने के बाद वह इसमें बदलाव को लेकर इस तरह जुनूनी हैं कि उन्होंने इसका नाम तक बदल डाला है. उन्होंने इसे लेकर पेड सर्विस भी लॉन्च कर दी. और पेड सर्विस नहीं लेनेवाले यूजर्स के लिए प्लैटफॉर्म की सर्विसेज लिमिटेड कर दी. वह यहीं नहीं रुके, हाल ही में उन्होंने एक ऐसे बदलाव की ओर इशारा दिया है, जिसे सुनकर ट्विटर एक्स यूजर्स को झटका लग सकता है.

undefined

एलन मस्क ने संकेत दिया है कि जल्द ही एक्स (ट्विटर) प्लैटफॉर्म को पूरी तरह पेड सर्विस में बदल दिया जाएगा. हर यूजर को इसके इस्तेमाल के लिए पैसे देने होंगे. मीडिया में आयी कुछ रिपोर्ट्स के अनुसार, माना जा रहा है कि एलन मस्क के इस कदम के पीछे का कारण फर्जी अकाउंट्स की समस्याओं से निपटना है. तकनीकी भाषा में इन अकाउंट्स को बॉट के नाम से जाना जाता है.

Also Read: X पर यूजर्स को मिलेगी ऑडियो-वीडियो कॉलिंग की सुविधा, Twitter को क्या बनाना चाहते हैं Elon Musk ?
undefined

एलन मस्क ने अपने एक्स प्लैटफॉर्म पर एक वीडियो पोस्ट की है. इसके एक हिस्से में वह कहते नजर आ रहे हैं कि इस प्लैटफॉर्म का इस्तेमाल हर महीने 550 मिलियन यूजर्स करते हैं और हर दिन 100 से 200 मिलियन पोस्ट डाली जाती हैं. हालाकि मस्क ने यह नहीं बताया है कि इनमें कितने पोस्ट रियल हैं और कितने पोस्ट बॉट के द्वारा डाले जा रहे हैं.

undefined

अब एलन मस्क ने कहा है कि पूरी सर्विस को पेड कर दिया जाए, तो बॉट्स में कमी आ सकती है. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि जो यूजर शुल्क देते हैं, उनके नाम के आगे ब्लू बैज लगा दिया जाएगा. इससे उनके पोस्ट्स को ज्यादा विजिबिलिटी मिलेगी. वहीं जो यूजर्स पेमेंट नहीं करते हैं, उनके पोस्ट को विजिबिलिटी नहीं मिलेगी. इससे बॉट्स को निराशा हाथ लगेगी और इनके इस्तेमाल पर रोकथाम लगेगी.

Also Read: Elon Musk ने बढ़ा दी Mark Zuckerberg की मुसीबत, ​WhatsApp को टक्कर देने के लिए X पर लायेंगे यह धाकड़ फीचर
undefined

हालांकि, मस्क ने इस बारे में कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दी कि यह शुल्क कितना होगा या पेमेंट करने के बाद यूजर्स को क्या फीचर्स मिलेंगे. अभी इस बारे में एलन मस्क ने केवल बात ही की है. उन्होंने इस नीति को लागू नहीं किया है. ऐसे में इस बारे में आधिकारिक तौर पर कुछ भी कहना तब तक सही नहीं रहेगा, जब तक एलन मस्क की ओर से इसे रोलआउट नहीं कर दिया जाता है.

undefined

Twitter X का सब्सक्रिप्शन कितने में आयेगा ?

ट्विटर एक्स के लिए भारत में सब्सक्रिप्शन मॉडल के बारे में जानकारी नीचे दी गई है-

iOS (मासिक) – 900 रुपये

वेब (मासिक) – 650 रुपये

एंड्रॉयड (मासिक) – 900 रुपये

iOS (वार्षिक) – 9,400 रुपये

वेब (वार्षिक) – 6,800 रुपये

एंड्रॉयड (वार्षिक) – 9,400 रुपये.

Also Read: Twitter X ने हाई कोर्ट में जमा कराई जुर्माने की आधी रकम, जानें पूरा मामला
विज्ञापन
Rajeev Kumar

लेखक के बारे में

By Rajeev Kumar

राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola