Twitter X ने हाई कोर्ट में जमा कराई जुर्माने की आधी रकम, जानें पूरा मामला

Updated:
विज्ञापन

Twitter Fine Case Update: जस्टिस कृष्णा एस दीक्षित के आदेश के खिलाफ माइक्रोब्लॉगिंग साइट द्वारा दायर की गयी अपील पर सुनवाई करते हुए जस्टिस बी वराले और जस्टिस एम जी एस कमल की बेंच ने 10 अगस्त को अपना आदेश जारी किया था.

विज्ञापन
undefined

Twitter Fine Case Update: एक्स कॉर्प (पूर्व में ट्विटर) ने आज कर्नाटक हाई कोर्ट को सूचित किया कि उसने बेंच के 10 अगस्त के आदेश पर 25 लाख रुपये जमा कर दिए हैं. कंपनी ने 14 अगस्त तक 50 लाख रुपये जमा करने के सिंगल जस्टिस के 30 जून के आदेश को चुनौती दी थी.

विज्ञापन
undefined

बेंच ने 10 अगस्त को अपील पर पिछली सुनवाई के दौरान कंपनी को इस रकम का आधा हिस्सा जमा कराने का निर्देश दिया था ताकि अपील पर सुनवाई हो तथा एक्स कॉर्प (X Corp) अच्छी नीयत वाली यूनिट के रूप में नजर आए.

undefined

जस्टिस कृष्णा एस दीक्षित के आदेश के खिलाफ माइक्रोब्लॉगिंग साइट द्वारा दायर की गयी अपील पर सुनवाई करते हुए जस्टिस बी वराले और जस्टिस एम जी एस कमल की बेंच ने 10 अगस्त को अपना आदेश जारी किया था.

undefined

सिंगल बेंच ने एक्स कॉर्प की याचिका खारिज कर दी थी जिसमें कंपनी ने ट्वीट, यूआरएएल और हैशटैग हटाने से जुड़े इलेक्ट्रोनिक्स और इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी मंत्रालय के आदेश को चुनौती दी थी. सिंगल जस्टिस पीठ ने 30 जून के अपने फैसले में कंपनी पर जुर्माना भी लगाया था.

undefined

सिंगल जस्टिस ने कहा था कि कंपनी ने एक साल से अधिक समय तक इलेक्ट्रोनिक्स एवं इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी मंत्रालय के आदेशों का पालन नहीं किया और फिर वह उसके आदेशों के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंच गई.

undefined

इलेक्ट्रोनिक्स एंड इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी मंत्रालय ने 2 फरवरी, 2021 और 28 फरवरी, 2022 के बीच इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी अधिनियम की धारा 69A के तहत 10 सरकारी आदेश जारी कर एक्स कॉर्प (पूर्व में ट्विटर) को 1,474 अकाउंट, 175 ट्वीट, 256 यूआरएल और 1 हैशटैग को ब्लॉक करने का निर्देश दिया था. ट्विटर ने 39 यूआरएल से संबंधित आदेशों को चुनौती दी थी.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola