ePaper

WB Chunav 2021: चुनाव आयोग बीजेपी का मुखपत्र, सातवें चरण के मतदान से पहले ममता बनर्जी का ECI पर हमला

Updated at : 24 Apr 2021 4:28 PM (IST)
विज्ञापन
WB Chunav 2021: चुनाव आयोग बीजेपी का मुखपत्र, सातवें चरण के मतदान से पहले ममता बनर्जी का ECI पर हमला

WB Chunav 2021 Latest News: पश्चिम बंगाल में सातवें चरण के मतदान से पहले ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग पर हमला किया है. ममता ने कहा है कि चुनाव आयोग बीजेपी के मुखपत्र की तरह काम कर रही है. उन्होंने आयोग के स्पेशल ऑब्जर्वर पर भी गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि वे पुलिस अधिकारी चुनाव के समय हमारे कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार करने का निर्देश देते हैं

विज्ञापन

पश्चिम बंगाल में सातवें चरण के मतदान से पहले ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग पर हमला किया है. ममता ने कहा है कि चुनाव आयोग बीजेपी के मुखपत्र की तरह काम कर रही है. उन्होंने आयोग के स्पेशल ऑब्जर्वर पर भी गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि वे पुलिस अधिकारी चुनाव के समय हमारे कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार करने का निर्देश देते हैं

एक कार्यक्रम में ममता बनर्जी ने कहा कि चुनाव आयोग एक संवैधानिक संस्था है, जिसे राजधर्म का पालन करना चाहिए. टीएमसी सुप्रीमो ने चुनाव आयोग पर अटैक करते हुए कहा कि कमीशन मुझे नोटिस भेजता है, लेकिन पीएम मोदी को नोटिस नहीं भेज सकता है. उन्होंने स्पेशल ऑब्जर्वर पर भी गंभीर आरोप लगाए.

टीएमसी कार्यकर्ताओं को गिरफ्तारी का आदेश देता है ऑब्जर्वर– ममता बनर्जी ने आयोग के तीन ऑब्जर्वर पर गंभीर आरोप लगाए. उन्होंने कहा कि जिन अधिकारियों की तैनाती की गई है, वो तृणमूल कार्यकर्ताओं को इलेक्शन के समय गिरफ्तार कराने के आदेश देते हैं, लेकिन हमारे कार्यकर्ता उनसे डरेंगे नहीं और डटकर लड़ेंगे.

70 सीट से अधिक नहीं जीतेगी बीजेपी– टीएमसी सुप्रीमो ने बीजेपी के जीत के दावे को झूठा करार दिया है. उन्होंने कहा कि बीजेपी बाहरी लोगों को लाकर यहां जीत नहीं सकती है. ममता बनर्जी ने कहा कि भाजपा 70 सीटों पर भी नहीं पहुंच पाएगी. बता दें कि 26 अप्रैल को सातवें चरण का चुनाव होना है.

Also Read: Bengal Election 2021: लाल दुर्ग बोलपुर में इस बार कैसे हैं हालात, क्या है वोट का गणित

बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने राज्य में बढ़ रहे कोरोना के केसेज पर बयान देते हुए चुनाव आयोग को जिम्मेदार ठहराया. ममता ने कहा कि चुनाव से पहले बंगाल में कोरोना के केस बेहद कम आ रहे थे. पर जब से सेंट्रल फोर्स बंगाल आयी तब से संक्रमण के मामले बढ़ रहे हैं. वो घूम घूम कर चुनाव करा रहे हैं और कोरोना फैला रहे हैं, लेकिन उनका कोरोना टेस्ट आयोग नहीं करवा रही है.

Posted By: Avinish Kumar Mishra

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola