Video : दुर्गापुर सिटी सेंटर स्थित कार्यालय में बीते रात अचानक आग लगी भयावह आग

आग की भयावह लपटें कार्यालय के सभी विभागों में पूरी तरह फैल गई. करीब 6 घंटे से अधिक समय तक आग लगने के कारण कार्यालय के भीतर जरूरी कागजात ,कंप्यूटर समेत जरूरी उपकरण पूरी तरह से जलकर नष्ट हो गए.
आसनसोल दुर्गापुर विकास प्राधिकरण (ए डी डी ए) के दुर्गापुर सिटी सेंटर स्थित कार्यालय में बीते रात अचानक आग लग गई. जिससे पूरे इलाके में आतंक मंच गया. आग की भयावह लपटें कार्यालय के सभी विभागों में पूरी तरह फैल गई. करीब 6 घंटे से अधिक समय तक आग लगने के कारण कार्यालय के भीतर जरूरी कागजात ,कंप्यूटर समेत जरूरी उपकरण पूरी तरह से जलकर नष्ट हो गए. खबर मिलते ही दुर्गापुर, अंडाल एयरपोर्ट ,रानीगंज, पानागढ़ के दमकल विभाग की टीम घटनास्थल पर पहुंची एवं आग बुझाने में जुट गई. आग को बुझाने में दमकल वाहिनी को काफी मशक्कत करनी पड़ी . इस दौरान कार्यालय के पीछे की दीवार को तोड़कर फायर की टीम अंदर प्रवेश कर आग बुझाने में जुटी गई.सूचना मिलते ही ए डी डी ए के चेयर मैन तापस बनर्जी, सी ई ओ समेत प्रशासन के आला अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shinki Singh
10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए