West Bengal : पूजा में जिला प्रशासन में किया गया बड़ा फेरबदल, 158 अफसरों का हुआ तबादला

सचिवालय सूत्रों के अनुसार, जिन अधिकारियों का तबादला हुआ है, वे एक ही पद पर तीन साल से काम कर रहे थे. वहीं, अगले साल लोकसभा चुनाव भी है. इस वजह से इन अधिकारियों का तबादला किया गया है.
पश्चिम बंगाल में राज्य सचिवालय नबान्न ने 158 प्रशासनिक अधिकारियों का तबादला किया है. डब्ल्यूबीसीएस स्तर के 121 का स्थानांतरण किया गया है. इनमें से 37 अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट या एडीएम हैं. 26 सब-डिविजनल मजिस्ट्रेट भी हैं. इस सूची में 40 आइएएस भी शामिल हैं. हालांकि, इनमें से तीन की जिम्मेदारियां बदल गयी हैं. वहीं, हावड़ा के अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट धवल जैन, जो हावड़ा नगर निगम के आयुक्त भी थे. अब वह सिर्फ निगम के आयुक्त के तौर पर ही कार्य करेंगे. वहीं, 37 में से 13 अधिकारियों का तबादला संयुक्त सचिव के पद पर कर दिया गया है. 14 को अतिरिक्त जिलाधिकारी के पद पर तबादला किया गया है.
10 आइएएस अधिकारी विशेष कार्य अधिकारी के रूप में काम कर रहे थे. राज्य सरकार ने उन्हें एसडीओ का पद सौंपा है. इस बदलाव का कारण क्या है? सचिवालय सूत्रों के अनुसार, जिन अधिकारियों का तबादला हुआ है, वे एक ही पद पर तीन साल से काम कर रहे थे. वहीं, अगले साल लोकसभा चुनाव भी है. इस वजह से इन अधिकारियों का तबादला किया गया है. गौरतलब है कि, कुछ दिनों पहले 12 जिलों के जिला पुलिस प्रशासन में भी बड़ा फेरबदल किया गया था. इनका कार्यकाल भी एक ही स्थान पर तीन वर्ष से अधिक हो गया था.
Also Read: राहुल, मल्लिकार्जुन व शरद पवार ने ममता से की फोन पर चर्चा, 4 नवंबर को नागपुर में हो सकती है I-N-D-I-A की बैठक
दुर्गापूजा के दौरान महानगर के भीड़भाड़ वाले इलाकों में महिला पॉकेटमारों का उपद्रव बढ़ता जा रहा है. ऐसे में कोलकाता पुलिस की तरफ से भी सख्त निगरानी रखी जा रही है. महानगर के विभिन्न इलाकों से अब तक कोलकाता पुलिस के वाॅच सेक्शन की टीम ने 12 महिला पॉकेटमारों को गिरफ्तार किया है. इनके कब्जे से मोबाइल फोन, महिला पर्स व गहने जब्त किये गये हैं. पुलिस का कहना है कि महानगर के विभिन्न इलाकों में पुलिस की तरफ से विशेष निगरानी रखी जा रही है. किसी भी महिला या अन्य व्यक्ति पर संदेह होने पर उसे पकड़ कर पूछताछ की जा रही है. विभिन्न इलाकों में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद तस्वीरों की मदद लेकर भी आपराधिक वारदातों को अंजाम देने वाले शरारती तत्वों को गिरफ्तार किया जा रहा है.
Also Read: West Bengal : कलकत्ता हाई कोर्ट ने अभिषेक की पत्नी रुजिरा बनर्जी मामले में मीडिया और ईडी पर लगाई रोक
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shinki Singh
10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




