आगराः ताजमहल के बाहर नशेबाज ड्राइवर ने डिवाइडर पर चढ़ाई कार, चोटिल होने से बचे कई पर्यटक

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 29 May 2023 1:51 PM

विज्ञापन

आगराः सोमवार सुबह दिल्ली नंबर की प्राइवेट टैक्सी कार से कुछ पर्यटक ताजमहल देखने के लिए आए थे. टैक्सी चालक ने पर्यटकों को उतार दिया और उसके बाद चालक ने कार में बैठकर शराब पी. शराब के नशे में धुत होकर चालक ने जब कार चलाई तो कार अनियंत्रित हो गई.

विज्ञापन

आगराः ताजमहल के पश्चिमी प्रवेश द्वार पर आज सुबह रफ्तार का कहर देखने को मिला. एक नशेबाज टैक्सी चालक ने नशे में तेज रफ्तार गाड़ी को डिवाइडर पर चढ़ा दिया. जिससे गाड़ी डिवाइडर पार कर गई. हालांकि वहीं इस हादसे में कोई भी पर्यटक चोटिल नहीं हुआ. हादसे के बाद कार चालक बाहर निकल आया. लोगों ने जब इस घटना का विरोध किया तो वह सभी उलझने लगा. घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई. पुलिस ने चालक का चालान कर दिया. लेकिन पुलिस चालक को वहीं छोड़कर चली गई. हालांकि इसके बाद भी चालक ने कई लोगों से अभद्रता की.

क्या है पूरा मामला

मिली जानकारी के अनुसार सोमवार सुबह 10:00 बजे के करीब दिल्ली नंबर की प्राइवेट टैक्सी कार डीएल 6 सीएन 6855 में कुछ पर्यटक ताजमहल देखने के लिए आए थे. टैक्सी चालक ने पर्यटकों को उतार दिया और उसके बाद चालक ने कार में बैठकर शराब पी. शराब के नशे में धुत होकर चालक ने जब कार चलाई तो कार अनियंत्रित हो गई. सड़क पर इधर-उधर लहरने लगी. मौके पर मौजूद तमाम पर्यटकों ने जब यह देखा तो उन्होंने किसी तरह से अपनी जान बचाई और इधर-उधर भागने लगे. इसके बाद कार तेज रफ्तार में अनियंत्रित होकर ताजमहल के पश्चिमी गेट की पार्किंग के पास डिवाइडर पर चढ़ गई और दूसरी तरफ लटक गई.

हादसे के बाद चालक कार से बाहर निकाला और नशे में लोगों से अभद्रता करने लगा. पार्किंग पर मौजूद कर्मचारियों ने कर चालक को समझाने की कोशिश की, लेकिन वह नशे में धुत होने के चलते किसी की भी सुनने को तैयार नहीं था. इसके बाद लोगों ने पुलिस को सूचना दी और पुलिस मौके पर पहुंच गई. पुलिस ने कार चालक का चालान कर दिया लेकिन उसे वहीं छोड़कर चली गई.

Also Read: आगरा में आज से शुरू हुआ पल्स पोलियो अभियान, घर-घर जाकर बच्चों को पिलाई जा रही दो बूंद की खुराक

कार चालक की वजह से आज बड़ा हादसा हो सकता था. ताजमहल की पश्चिमी गेट की पार्किंग के पास तमाम पेड़ लगे हुए हैं. धूप की वजह से लोग इन पेड़ों की छांव में खड़े रहते हैं और कुछ लोग वही लेट जाते हैं. अगर कार उनके ऊपर चढ़ जाती तो बड़ा हादसा भी हो सकता था. हालांकि पर्यटक जब ताजमहल देख कर आए तो उन्होंने कार चालक की शिकायत ट्रैवल कंपनी से की, जिसके बाद ट्रैवल कंपनी द्वारा दूसरी कार उन्हें लेने के लिए भेज दी गई.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola