Cab Ride कैंसल की तो गुस्से में ड्राइवर Whatsapp पर महिला को भेजने लगा डर्टी पिक्चर; ऐसे मामले में क्या करें ?

Updated:
विज्ञापन
Cab Ride कैंसल की तो गुस्से में ड्राइवर Whatsapp पर महिला को भेजने लगा डर्टी पिक्चर; ऐसे मामले में क्या करें ?

Driver Sends Dirty Photos To Woman Who Cancelled Cab Ride – महिला ने बताया, मेरी बेटी पैदल चलने के लिए तैयार नहीं हो रही थी, तो मैंने कैब बुक की. तीन ही मिनट बाद जब मेरी बच्ची रोने लगी, तो एक ऑटो मिलने के बाद मैंने कैब रद्द कर दी.इसके लिए मैंने 60 रुपये चुकाए.

विज्ञापन

Woman Cancel Ride Car Driver Send Obscene Photos and Videos : कैब राइड करना एक महिला के लिए इतना महंगा पड़ गया कि यह मामला सोशल मीडिया में चर्चित हो गया. कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में एक चौंकाने वाली घटना घटी है. दरअसल, यहां कैब राइड कैंसल करने पर एक महिला के मोबाइल पर अश्लील फोटोज और वीडियो की कतार लग गई .

व्हाट्सऐप पर आने लगे डर्टी फोटोज और वीडियो

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें, ताे महिला की उम्र 32 साल बतायी जा रही है. उसने जब राइड कैंसल की, तो उसके व्हाट्सऐप नंबर पर अश्लील फोटोज और वीडियो आने लगे. यह नंबर वही था, जिस नंबर से उसने बुकिंग की थी. इस मामले में शिकायत दर्ज होने के बाद पुलिस ने आरोपी ड्राइवर की तलाश तेज कर दी है.

Also Read: OMG! ब्वॉयफ्रेंड के फोन से अपनी फोटो डिलीट करने चली थी गर्लफ्रेंड, गैलरी देख सिर चकराया… आप न करें ऐसी गलती

पैदल चलने को तैयार नहीं थी बेटी, बुक किया कैब

खबरों की मानें, तो महिला की छह साल की एक बेटी और नौ महीने का बच्चा है. महिला ने बताया, मैंने कैब बुक की क्योंकि मेरी बेटी पैदल चलने के लिए तैयार नहीं हो रही थी. कैब बुक करने के तीन ही मिनट बाद मेरी बच्ची जब रोने लगी, तो एक ऑटो मिलने के बाद मैंने कैब रद्द कर दी. इसके लिए मुझसे 60 रुपये चार्ज किये गए.

राइड कैंसल कर दी, कॉल करता रहा ड्राइवर

राइड कैंसल करने के बाद महिला की परेशानियां शुरू हो गईं. खबरों के अनुसार, ड्राइवर की पहचान दिनेश के रूप में हुई है और उसने उसे बार-बार फोन किया और उसे कैब लेने के लिए कहा क्योंकि वह उसे पिक करने के लिए पहले ही अपनी गाड़ी पांच किलोमीटर चला चुका था. वह इस बात पर जोर दे रहा था कि वह लोकेशन पर पहुंच गया है.

Also Read: Cyber Fraud: ऑनलाइन ठगी का नया तरीका, आप भी रहें सतर्क; जानें पूरा मामला

परेशान होकर रोने लगी महिला

महिला ने ड्राइवर को हुई इस असुविधा के लिए उससे यह कहते हुए माफी मांगी कि बच्ची रो रही थी इसलिए उसे ऑटो लेना पड़ा. इसके बावजूद ड्राइवर के कॉल और संदेश लगातार आते रहे. इसके बाद अश्लील वीडियो और फोटोज व्हाट्सऐप पर आने लगे. आरोपी ड्राइवर महिला को इस हद तक परेशान कर रहा था कि वह रोने लगी. इसके बाद आसपास के लोगों ने फोन लेकर ड्राइवर को डांट-फटकार लगायी. इसके बाद उसने मैसेज डिलीट किये और कॉल करना बंद किया. इसके बाद महिला ने उस ड्राइवर के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज करायी.

क्या कैब ड्राइवर के पास जाता है ग्राहक का नंबर?

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि ऐप कैब बुक करने पर ग्राहक का नंबर ड्राइवर के पास सीधे तौर पर नहीं जाता है. होस्ट कंपनी के ऐप के जरिये कॉल पर बात होती है. बेंगलुरु के इस मामले में राइड कैंसल करने के बाद ड्राइवर महिला काे महिला का नंबर कैसे मिल गया, इस बात की जांच चल रही है. पुलिस ने एग्रीगेटर से ड्राइवर की डीटेल्स मांगी है. आईपीसी की धारा 354ए (यौन उत्पीड़न) और आईटी एक्ट के तहत इस मामले में एक केस दर्ज किया गया है.

विज्ञापन
राजीव कुमार

लेखक के बारे में

By राजीव कुमार

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए [email protected] पर

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola