ePaper

Cyber Fraud: ऑनलाइन ठगी का नया तरीका, आप भी रहें सतर्क; जानें पूरा मामला

Updated at : 28 Sep 2023 10:31 AM (IST)
विज्ञापन
Cyber Fraud: ऑनलाइन ठगी का नया तरीका, आप भी रहें सतर्क; जानें पूरा मामला

घटना के कुछ दिन बाद पीड़ित के पास फिर से किसी का फोन आया और फोन करने वाले ने बताया कि पुलिस वीडियो में दिख रही युवती को गिरफ्तार करने गई थी, लेकिन युवती ने तीसरी मंजिल से छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली. अगर युवती के परिवार वालों ने मीडिया में पीड़ित के बारे में कोई बयान दे दिया तो वह फंस जाएगा और...

विज्ञापन
undefined

UP Noida Cyber Fraud News – अश्लील फोटो सोशल मीडिया के विविध मंचों पर प्रसारित करने का डर दिखाकर साइबर जालसाजों ने एक पूर्व अधिकारी (सेवानिवृत्त) से 22 लाख 79 हजार 20 रुपये की ठगी कर ली. पुलिस ने यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि जालसाजों ने पीड़ित से छह खाते में कई बार में रकम हस्तांतरित करवाया. पीड़ित पर जब और रकम हस्तांतरित करने का दबाव बनाया जाने लगा तो उन्हें ठगी की आशंका हुई और उन्होंने मामले की शिकायत साइबर अपराध थाने में की.

undefined

नोएडा के सेक्टर 36 स्थित साइबर अपराध थाने में थाना प्रभारी निरीक्षक रीता यादव ने बताया कि पीड़ित एक सेवानिवृत्त अधिकारी है और वर्तमान में वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय में कंसल्टेंट के पद पर कार्यरत हैं.

Also Read: IoT और AI कैसे कर रहे हैं खेती का कायाकल्‍प? पढ़ें यह खास रिपोर्ट
undefined

उन्होंने बताया कि कुछ समय पहले शिकायतकर्ता के फेसबुक मैसेंजर पर एक युवती ने अश्लील फोन किया था. कुछ समय बाद एक मोबाइल नंबर से पीड़ित के पास फोन आया और फोन करने वाला उसकी और युवती की फोटो से छेड़छाड़ कर बनाई गई तस्वीरें और वीडियो दिखाकर उन्हें ब्लैकमेल करने लगा और धमकी दी कि अगर उन्होंने रकम नहीं दी तो उनका वीडियो यूट्यूब पर अपलोड कर दिया जाएगा.

undefined

इसके बाद खुद को उपनिरीक्षक (एसआई) बताते हुए विक्रम राठौर नामक व्यक्ति ने पीड़ित को फोन किया और वीडियो डिलीट करने के एवज में पैसे मांगे और कहा कि अगर उसने रकम हस्तांतरित नहीं किये, तो उसका वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित किये जाने से वह नहीं रोक पाएगा.

Also Read: Apple की बड़ी तैयारी, भारत में प्रोडक्शन 5 गुना बढ़ाने की है योजना
undefined

उन्होंने बताया कि घटना के कुछ दिन बाद पीड़ित के पास फिर से किसी का फोन आया और फोन करने वाले ने बताया कि पुलिस वीडियो में दिख रही युवती को गिरफ्तार करने गई थी, लेकिन युवती ने तीसरी मंजिल से छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली. अगर युवती के परिवार वालों ने मीडिया में पीड़ित के बारे में कोई बयान दे दिया तो वह फंस जाएगा और उसे जेल जाने से कोई नहीं रोक पाएगा. इसके बाद पीड़ित से जालसाजों ने और रकम की मांग की.

undefined

कुल मिलाकर पीड़ित ने जालसाजों को करीब 23 लाख रुपये की रकम हस्तांतरित किये. थाना प्रभारी ने बताया कि अज्ञात जालसाज के खिलाफ मामला दर्ज कर इस संबंध में जांच शुरू कर दी गई है और पूरे मामले में मेवात गिरोह द्वारा ठगी की आशंका जतायी जा रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola