ePaper

Apple की बड़ी तैयारी, भारत में प्रोडक्शन 5 गुना बढ़ाने की है योजना

Updated at : 24 Sep 2023 9:09 PM (IST)
विज्ञापन
Apple की बड़ी तैयारी, भारत में प्रोडक्शन 5 गुना बढ़ाने की है योजना

ऐपल की अगले 4-5 साल में भारत में प्रोडक्शन बढ़ाकर 40 अरब डॉलर से अधिक करने की योजना है. पिछले वित्त वर्ष में यह 7 बिलियन डॉलर को पार कर गया है. Apple भारत में iPhone बनाती है और अगले साल से Airpods की मैन्युफैक्चरिंग शुरू करने की योजना बना रही है.

विज्ञापन
undefined

iPhone बनानेवाली Apple ने अगले 4-5 सालों में भारत में प्रोडक्शन को पांच गुना से अधिक बढ़ाकर लगभग 40 बिलियन डॉलर (लगभग 3.32 लाख करोड़) करने की योजना बनायी है. रिपोर्ट्स के अनुसार, कंपनी ने पिछले वित्तीय वर्ष में 7 अरब डॉलर के प्रोडक्शन का आंकड़ा पार कर लिया है. ऐपल की अगले 4-5 साल में भारत में प्रोडक्शन बढ़ाकर 40 अरब डॉलर से अधिक करने की योजना है. पिछले वित्त वर्ष में यह 7 बिलियन डॉलर को पार कर गया है. Apple भारत में iPhone बनाती है और अगले साल से Airpods की मैन्युफैक्चरिंग शुरू करने की योजना बना रही है .

undefined

आईफोन बनाने वाली कंपनी ऐपल की योजना भारत में अगले पांच साल में उत्पादन पांच गुना से अधिक बढ़ाकर 40 अरब अमेरिकी डॉलर (लगभग 3.32 लाख करोड़ रुपये) करने की है. पीटीआई-भाषा ने एक सरकारी सूत्र के हवाले से यह जानकारी दी. अधिकारी ने बताया कि कंपनी ने पिछले वित्त वर्ष में सात अरब अमेरिकी डॉलर के उत्पादन का आंकड़ा पार कर लिया है.

Also Read: iPhone 15 मिल रहा सस्ते में, Watch Ultra 2 सहित इन Apple प्रॉडक्ट्स पर ऑफर्स की भरमार
undefined

अधिकारी ने कहा, ऐपल की योजना अगले 4-5 वर्षों में भारत में उत्पादन बढ़ाकर 40 अरब अमेरिकी डॉलर से अधिक करने की है. पिछले वित्त वर्ष में यह सात अरब अमेरिकी डॉलर को पार कर गया है. ऐपल ने इस बारे में ईमेल से भेजे गए सवालों के जवाब नहीं दिये.

undefined

ऐपल भारत में आईफोन बनाती है और अगले साल से एयरपॉड्स बनाने की उसकी योजना है. अधिकारी ने कहा कि ऐपल की भारत में आईपैड या लैपटॉप बनाने की तत्काल कोई योजना नहीं है.

Also Read: Microsoft vs Apple: माइक्रोसॉफ्ट छीन सकता है ऐपल से सबसे बड़ी कंपनी का ताज ! जानें पूरा मामला
undefined

अधिकारी ने कहा, आईटी हार्डवेयर पीएलआई में भाग लेने की उनकी कोई योजना नहीं है. वे बाद के चरण में शामिल हो सकते हैं, लेकिन अभी उनका ध्यान मौजूदा उत्पादन स्तर को बढ़ाने पर है. कंपनी भारत से मोबाइल फोन की सबसे बड़ी निर्यातक बन गई है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola