दहेज लोभियों ने कोडरमा में एक और विवाहिता की ली जान, हत्या कर शव को घर में रख फरार हुए ससुराल वाले

Updated at : 22 Jul 2021 9:40 PM (IST)
विज्ञापन
दहेज लोभियों ने कोडरमा में एक और विवाहिता की ली जान, हत्या कर शव को घर में रख फरार हुए ससुराल वाले

Jharkhand Crime News (कोडरमा) : कोडरमा थाना क्षेत्र के पूतोडीह में दहेज की खातिर एक विवाहिता की हत्या करने का मामला प्रकाश में आया है. मृतक की पहचान कविता कुमारी (24 वर्ष) पति वरुण कुमार के रूप में हुई है. हत्या के बाद मृतक के शव को ससुराल वाले घर में ही छोड़ बाहर से दरवाजा बंद कर फरार हो गये.

विज्ञापन

Jharkhand Crime News (सतगावां, कोडरमा) : कोडरमा थाना क्षेत्र के पूतोडीह में दहेज की खातिर एक विवाहिता की हत्या करने का मामला प्रकाश में आया है. मृतक की पहचान कविता कुमारी (24 वर्ष) पति वरुण कुमार के रूप में हुई है. यही नहीं हत्या के बाद मृतक के शव को ससुराल वाले घर में ही पलंग पर छोड़ बाहर से दरवाजा बंद कर फरार हो गये.

आसपास के लोगों ने जब मृतक के मायके वालों को सूचना दी और वे पहुंचे, तो पुलिस की मदद से बंद घर का ताला तोड़कर शव को बाहर निकाला गया. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है. घटना को लेकर मृतक के भाई गाजेडीह निवासी निरंजन कुमार पिता सुरेंद्र प्रसाद यादव ने थाना में आवेदन दिया है.

आवेदन में निरंजन ने कहा है कि मेरी बहन की शादी पूतोडीह निवासी वरुण कुमार पिता लालमणि प्रसाद यादव के साथ वर्ष 2019 में हिंदू रीति-रिवाज से दान-दहेज देकर हुई थी. शादी के बाद बराबर लड़का व घरवालों के द्वारा बाइक के अलावा कुछ नगद रुपये की मांग की जा रही थी. इसी मांग को लेकर सभी बहन को प्रताड़ित करते रहते थे. ये लोग बहन को रखना नहीं चाहते थे.

Also Read: हजारीबाग बेलतू नरसंहार कांड के कैदी की रिम्स में हुई मौत

इस मामले को लेकर सतगावां में एक बार समझौता कर रखा गया था. बाबजूद हमेशा मेरी बहन के साथ मारपीट, गाली- गलौज करते रहते थे. 21 जुलाई की रात्रि में ससुर लालमणि प्रसाद यादव पिता उग्गा महतो, सास सरिता देवी व पति वरुण कुमार मिलकर बहन के साथ मारपीट करने लगे, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़ी.

बहन के दाहिने पैर में लाठी-डंडे से चोट के निशान हैं. बहन ने भागने का भी प्रयास किया, पर सभी मिलकर घसीटते हुए घर के कमरे में ले जाकर गले में रस्सी डालकर गला घोंटकर हत्या कर दी. गले में रस्सी का निशान साफ दिख रहा है. हत्या के बाद आरोपियों ने शव को बेड पर लिटा दिया और घर पर ताला लगाकर फरार हो गये. इसकी सूचना पड़ोसियों द्वारा हमें दी गयी. आरोपियों ने मुख्य गेट में भी फरार होने से पहले ताला लगा दिया था.

पुलिस ने तोड़ा मुख्य द्वार का ताला

सूचना पाकर सतगावां पुलिस व डोमचांच अंचल के इंस्पेक्टर निरंजन उरांव, एसआई पंचम तिग्गा अपने दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे. ग्रामीणों के सामने पुलिस ने मुख्य द्वार का ताला तोड़ा. घर के अंदर प्रवेश किया, तो देखा कि मृतक का शव घर के ही एक पलंग पर पड़ा है. वहीं, शव के अगल-बगल चूड़ी, बिछिया व युवक का जींस पेंट जो कीचड़ से सना हुआ था, घर के एक खूंटी में टंगा हुआ पाया गया. पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल कोडरमा भेज दिया.

Also Read: कोडरमा में बिजली बकाया बिल की वसूली को लेकर विभाग सख्त, पांच हजार रुपये से अधिक बकाया, तो कटेगी बिजली

Posted By : Samir Ranjan.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola