ePaper

Diwali Fair 2023: भारत में इन जगहों पर लगता है दिवाली मेला, बच्चों के साथ घूमने के लिए जल्द बना लें प्लान

Updated at : 31 Oct 2023 12:06 PM (IST)
विज्ञापन
Diwali Fair 2023: भारत में इन जगहों पर लगता है दिवाली मेला, बच्चों के साथ घूमने के लिए जल्द बना लें प्लान

Diwali Fair 2023: दिवाली को लेकर भारत में तैयारियां शुरू हो गई हैं. इस पर्व के आते ही हर कोई घूमने का प्लान बनाने लगा है. हम आपको इस आर्टिकल में बताएंगे दिवाली के दिन आप अपने बच्चों के साथ कहां-कहां घूमने जा सकते हैं.

विज्ञापन
undefined

Diwali Fair 2023: दिवाली को लेकर भारत में तैयारियां शुरू हो गई हैं. बड़े ही धूमधाम से इसे भारत में मनाया जाता है. इस पर्व के आते ही हर कोई घूमने का प्लान बनाने लगा है. हम आपको इस आर्टिकल में बताएंगे दिवाली के दिन आप अपने बच्चों के साथ कहां-कहां घूमने जा सकते हैं.

undefined

अमृतसर में दिवाली

दिवाली के दिन अगर आप अपने बच्चों के साथ घूमने का प्लान बना रहे हैं तो अमृतसर जा सकते हैं. यहां बेहद शानदार तरीके से दिवाली का पर्व मनाया जाता है. अमृतसर में आपको ठहरने के लिए कम दाम में होटल मिल जाएगा. इतना ही नहीं कम खर्च में बेस्ट स्ट्रीट फूड भी मिलेगा. दिवाली के दिन अमृतसर का गोल्डन टेंपल लाइट्स से जगमगा उठता है.

Also Read: PHOTOS: तमिलनाडु घूमने जाएं, तो इन फेमस Beaches पर भी जरूर बिताएं समय, वरना आपकी ट्रिप रह जाएगी अधूरी
undefined

दिवाली मेला 2023 दिल्ली

अगर आप दिल्ली में हैं और दिवाली के मौके पर बच्चों के साथ की सोच रहे हैं तो दिल्ली के नेचर बाजार स्थान, छतरपुर में जा सकते हैं. यहां पर दिवाली मेला हर साल लगता है. इस मेला का नाम दस्तकार है. यहां जाने का प्रवेश शुल्क 40 रुपये है.

undefined

नोएडा में दिवाली मेला

दिवाली के मौके पर नोएडा के सेक्टर 51 में Jashn – E – Diwali नाम से एक इवेंट होने जा रहा है. यहां पर आप अपने बच्चों के साथ मेला देखने जा सकते हैं. इसके अलावा इस मेला में आप पारंपरिक हस्तशिल्प से लेकर मजेदार गेम्स तक का आनंद उठा सकते हैं.

Also Read: Karva Chauth: क्या पीरियड्स में करवा चौथ व्रत रख सकते हैं
undefined

बनारस में दिवाली

बनारस में दिवाली पर दिप महोत्सव का आनंद आप अपने बच्चों के साथ उठा सकते हैं. देश-विदेश से लोग इस नजारा को देखने के लिए आते हैं.

undefined

आईएनए दिवाली मेला

दिल्ली में रहने वाले लोग अपने बच्चों के साथ हाट आईएनए में दिवाली के अवसर पर मेला करने जा सकते हैं. यह पर हर साल की तरह इस साल भी मेला लगने वाला है. यहां जाने के लिए आपको 20 रुपये की टीकट लेनी होगी.

Also Read: Karwa Chauth Vrat 2023 Live: कल सुहागिने रखेंगी करवा चौथ का व्रत, जानें शुभ मुहूर्त-पूजा विधि, सामग्री डिटेल्स
विज्ञापन
Shweta Pandey

लेखक के बारे में

By Shweta Pandey

Shweta Pandey is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola