Live Updates

Diwali 2022 Laxmi Puja Muhurat, Vidhi Live: दिवाली लक्ष्मी का सबसे शुभ मुहूर्त, विधि, आरती, मंत्र जानें

Updated:
विज्ञापन

Diwali 2022 Laxmi Puja Muhurat, Vidhi: दिवाली 24 अक्टूबर को मनाई जा रही है. दिवाली के पावन दिन मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा- अर्चना की जाती है. जानें आज दीवाली की पूजा करने का शुभ मुहूर्त, पूजा विधि, सामग्री, आरती, मंत्र समेत पूरी डिटेल्स.

विज्ञापन

Diwali 2022: लक्ष्मी पूजा मंत्र

. ॐ ह्रीं श्रीं लक्ष्मीभयो नमः॥

. ॐ श्रीं श्रीयै नम:

. ॐ ह्रीं श्रीं लक्ष्मीभ्यो नमः॥

. ॐ श्रीं ह्रीं श्रीं कमले कमलालये प्रसीद प्रसीद ॐ श्रीं ह्रीं श्रीं महालक्ष्मयै नम:॥

Diwali 2022: लक्ष्मी पूजा का शुभ मुहूर्त

लक्ष्मी पूजा मुहूर्त 24 अक्टूबर को शाम 06 बजकर 53 मिनट से

रात 08 बजकर 16 मिनट तक

लक्ष्मी पूजा की कुल अवधि 01 घंटा 23 मिनट तक

Diwali 2022: लक्ष्मी पूजा विधि

शाम को शुभ मुहूर्त में लक्ष्मी गणेश की पूजा करें

सर्वप्रथम पूजा का संकल्प लें.

श्रीगणेश, लक्ष्मी, सरस्वती जी के साथ कुबेर जी का पूजन करें.

ऊं श्रीं श्रीं हूं नम: का 11 बार या एक माला का जाप जरूर पूरा करें.

एकाक्षी नारियल या 11 कमलगट्टे पूजा स्थल पर रखें ऐसा करना शुभ होता है.

ल्क्ष्मी पूजा के दौरान श्रीयंत्र की पूजा करें और उत्तर दिशा में प्रतिष्ठापित करें, देवी सूक्तम का पाठ विशेष लाभकारी है.

अमावस्या तिथि प्रारंभ

अमावस्या तिथि 24 अक्टूबर 2022 को शाम 05 बजकर 27 मिनट से प्रारंभ

25 अक्टूबर को शाम 04 बजकर 18 मिनट पर समाप्त

Diwali 2022 Laxmi Puja Muhurat, Vidhi: जय गणेश जय गणेश… भगवान गणेश की आरती

जय गणेश जय गणेश,

जय गणेश देवा ।

माता जाकी पार्वती,

पिता महादेवा ॥

एक दंत दयावंत,

चार भुजा धारी ।

माथे सिंदूर सोहे,

मूसे की सवारी ॥

जय गणेश जय गणेश,

जय गणेश देवा ।

माता जाकी पार्वती,

पिता महादेवा ॥

पान चढ़े फल चढ़े,

और चढ़े मेवा ।

लड्डुअन का भोग लगे,

संत करें सेवा ॥

जय गणेश जय गणेश,

जय गणेश देवा ।

माता जाकी पार्वती,

पिता महादेवा ॥

अंधन को आंख देत,

कोढ़िन को काया ।

बांझन को पुत्र देत,

निर्धन को माया ॥

जय गणेश जय गणेश,

जय गणेश देवा ।

माता जाकी पार्वती,

पिता महादेवा ॥

‘सूर’ श्याम शरण आए,

सफल कीजे सेवा ।

माता जाकी पार्वती,

पिता महादेवा ॥

जय गणेश जय गणेश,

जय गणेश देवा ।

माता जाकी पार्वती,

पिता महादेवा ॥

दीनन की लाज रखो,

शंभु सुतकारी ।

कामना को पूर्ण करो,

जाऊं बलिहारी ॥

जय गणेश जय गणेश,

जय गणेश देवा ।

माता जाकी पार्वती,

पिता महादेवा ॥

Diwali 2022 Laxmi Puja Muhurat, Vidhi: ॐ जय लक्ष्मी माता… लक्ष्मी माता की आरती

ॐ जय लक्ष्मी माता, मैया जय लक्ष्मी माता तुमको निशदिन सेवत, मैया जी को निशदिन * सेवत हरि विष्णु विधाता ॐ जय लक्ष्मी माता-2

उमा, रमा, ब्रह्माणी, तुम ही जग-माता सूर्य-चन्द्रमा ध्यावत, नारद ऋषि गाता ॐ जय लक्ष्मी माता-2

दुर्गा रूप निरंजनी, सुख सम्पत्ति दाता जो कोई तुमको ध्यावत, ऋद्धि-सिद्धि धन पाता ॐ जय लक्ष्मी माता-2 तुम पाताल-निवासिनि, तुम ही शुभदाता कर्म-प्रभाव-प्रकाशिनी, भवनिधि की त्राता

ॐ जय लक्ष्मी माता-2

जिस घर में तुम रहतीं, सब सद्गुण आता सब सम्भव हो जाता, मन नहीं घबराता ॐ जय लक्ष्मी माता-2

तुम बिन यज्ञ न होते, वस्त्र न कोई पाता खान-पान का वैभव, सब तुमसे आता ॐ जय लक्ष्मी माता-2

शुभ-गुण मन्दिर सुन्दर, क्षीरोदधि-जाता रत्न चतुर्दश तुम बिन, कोई नहीं पाता

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola