ePaper

Aligarh News: अलीगढ़ में भाजपा के नए जिलाध्यक्ष के लिए चर्चा शुरू, ये हैं दावेदार

Updated at : 27 Aug 2022 5:07 PM (IST)
विज्ञापन
BJP Flag

बागियों के खिलाफ एक्शन में बीजेपी.

अलीगढ़ के भाजपा जिलाध्यक्ष चौधरी ऋषिपाल सिंह को स्थानीय निकाय के एमएलसी की टिकट मिली और वह निर्विरोध चुन लिए गए. चौधरी ऋषिपाल सिंह के एमएलसी चुने जाने के तुरंत बाद ही स्थानीय स्तर पर नए भाजपा जिलाध्यक्ष के लिए चर्चाएं शुरू हो गई थी.

विज्ञापन

Aligarh News: भूपेंद्र सिंह को भाजपा का यूपी प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने के बाद संगठन की उन जगहों पर चर्चा तेज हो गई हैं, जहां संगठन के पद पर रहते हुए जनप्रतिनिधि चुने गए. अलीगढ़ में भी चौधरी ऋषिपाल सिंह भाजपा जिलाध्यक्ष रहते हुए एमएलसी चुने जा चुके हैं. अलीगढ़ के नए भाजपा जिलाध्यक्ष के लिए दावेदार जोर आजमाइश में लगे हुए हैं.

जब से भाजपा जिलाध्यक्ष बने एमएलसी… अलीगढ़ के भाजपा जिलाध्यक्ष चौधरी ऋषिपाल सिंह को स्थानीय निकाय के एमएलसी की टिकट मिली और वह निर्विरोध चुन लिए गए. चौधरी ऋषिपाल सिंह के एमएलसी चुने जाने के तुरंत बाद ही स्थानीय स्तर पर नए भाजपा जिलाध्यक्ष के लिए चर्चाएं शुरू हो गई थी. अब चूंकि भाजपा के यूपी प्रदेश अध्यक्ष चुने जा चुके हैं, तो अलीगढ़ के भाजपा जिलाध्यक्ष पद के लिए दावेदार लखनऊ, दिल्ली तक की जुगत लगाए हुए हैं.

Also Read: Gorakhpur: नशीली दवाओं का कारोबार करने वाले भाइयों की तलाश में जुटी क्राइम ब्रांच, 25 हजार का इनाम घोषित

जिलाध्यक्ष पद के लिए यह हैं दावेदार… जल्दी अलीगढ़ के भाजपा जिलाध्यक्ष की घोषणा हो सकती है. चौधरी ऋषिपाल सिंह के एमएलसी बनने के बाद अलीगढ़ में भाजपा की कमान संभालने के लिए दावेदार आर एस एस, प्रदेश स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक के संगठन पदाधिकारियों से जुगाड़ में लगे हुए हैं. ऐसा माना जा रहा है कि अलीगढ़ में नए भाजपा जिला अध्यक्ष को निकाय चुनाव और लोकसभा चुनाव 2024 को देखते हुए बनाया जाएगा, जो इस दौरान सभी से सामंजस्य बिठाकर संगठन को बखूबी संचालित कर सके. चर्चा है कि जिला अध्यक्ष पद के लिए दावेदार की दौड़ में गोपाल सिंह, शिवनारायण शर्मा, शल्यराज सिंह, उमेश राघव, पंकज पवार, धर्मेंद्र चौधरी, चौधरी कल्याण सिंह, सतपाल सिंह, गौरव शर्मा देवराज सिंह आदि शामिल हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola