ePaper

Electric Scooter खरीदने का यही है राइट टाइम, मौका मत चूकिए, मिल रहा डिस्काउंट ऑफर

Updated at : 24 Oct 2023 9:42 PM (IST)
विज्ञापन
Electric Scooter खरीदने का यही है राइट टाइम, मौका मत चूकिए, मिल रहा डिस्काउंट ऑफर

OLA is the king of electric scooters with 49 percent market share

इलेक्ट्रिक स्कूटर बनाने वाली ओला इलेक्ट्रिक त्योहारी सीजन को देखते हुए एस1 एयर, एस1 एक्स प्लस और एस 1 प्रो पर डिस्काउंट ऑफर कर रही है. कंपनी ने ओला एस1 एयर पर 2 हजार रुपये का फेस्टिवल डिस्काउंट, 5 हजार रुपये का एक्सचेंज बोनस और 7500 रुपये का फाइनेंशियल बेनिफिट दिया है.

विज्ञापन

नई दिल्ली : भारत में त्योहारों का सीजन चल रहा है और इस दौरान आप इलेक्ट्रिक स्कूटर खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो बिल्कुल ठीक कर रहे हैं. इस समय इलेक्ट्रिक स्कूटर खरीदने का सही मौका है. इसकी खरीद करने पर वाहन निर्माता कंपनियों की ओर से आकर्षक ऑफर के साथ डिस्काउंट और बोनस भी दिया जा रहा है. इस समय ओला इलेक्ट्रिक, एथर और हीरो इलेक्ट्रिक के स्कूटरों की धूम है. दिवाली के त्योहार को देखते हुए कंपनियों का आकर्षक ऑफर चालू है. गाड़ी बुक कराने के साथ ही ऑफर्स की बरसात शुरू हो जाती है. इसके साथ ही, आप अगर लोन कराते हैं, तो आपको कम ब्याज दर लोन भी मिल जाता है. तो फिर आइए, जानते हैं…

सस्ते में मिल जाएगा ओला का एस 1 इलेक्ट्रिक स्कूटर
undefined

इलेक्ट्रिक स्कूटर बनाने वाली ओला इलेक्ट्रिक त्योहारी सीजन को देखते हुए एस1 एयर, एस1 एक्स प्लस और एस 1 प्रो पर डिस्काउंट ऑफर कर रही है. कंपनी ने ओला एस1 एयर पर 2 हजार रुपये का फेस्टिवल डिस्काउंट, 5 हजार रुपये का एक्सचेंज बोनस और 7500 रुपये का फाइनेंशियल बेनिफिट दिया है. इससे स्कूटर पर छूट करीब 14500 रुपये हो जाती है. ओला एस 1 एयर की कीमत 1.05 लाख रुपये एक्स शोरूम है. वहीं एस1 एक्स प्लस की बात की जाए तो इस पर भी कंपनी 17500 रुपये की छूट दे रही है. स्कूटर सिंगल चार्ज पर 151 किलोमीटर तक की रेंज देता है. वहीं एस1 प्रो की बात की जाए तो कंपनी इस पर 19500 रुपये का डिस्काउंट ऑफर कर रही है.

एथर पर मिल सबसे बड़ा डिस्काउंट ऑफर
undefined

वहीं, एथर एनर्जी अपने दो स्कूटरों पर सबसे ज्यादा छूट दे रही है. कंपनी की ओर से एथर इलेक्ट्रिक स्कूटर के 450एक्स और 450 एस वेरिएंट पर करीब 40,000 रुपये का डिस्काउंट ऑफर दिया जा रहा है. वहीं, एथर के प्रो मॉडल पर पर 1500 रुपये का कॉर्पोरेट डिस्काउंट भी दिया जा रहा है. कंपनी ने अपने ग्राहकों के लिए 2 साल के फाइनेंस की सुविधा भी ऑफर की है, जो सिर्फ 5.99 फीसदी की ब्याज दर पर उपलब्ध है.

Also Read: हाईवे से कितनी दूरी पर मकान बनाने से आपकी फैमिली रहेगी सेफ, जानें रोड निर्माण के जरूरी नियम 15 नवंबर तक मिलेगा फेस्टिव ऑफर
undefined

इलेक्ट्रिक स्कूटर बनाने वाली ओला इलेक्ट्रिक और एथर एनर्जी ने त्योहारी सीजन के तहत दिवाली जैसे बड़े पर्व को ध्यान में रखते हुए ये डिस्काउंट ऑफर की पेशकश की है. ग्राहक 15 नवंबर तक स्कूटर खरीदने पर छूट का लाभ ले सकते हैं. हालांकि, ये दोनों कंपनियां इस ऑफर को आगे बढ़ाएंगी या नहीं, इस संबंध में फिलहाल कोई जानकारी उपलब्ध नहीं है.

Also Read: 7th pay commission: डीए के पैसे से इस दिवाली में Tata Nexon घर ला सकते हैं सरकारी कर्मचारी, होगा फायदा
विज्ञापन
KumarVishwat Sen

लेखक के बारे में

By KumarVishwat Sen

कुमार विश्वत सेन प्रभात खबर डिजिटल में डेप्यूटी चीफ कंटेंट राइटर हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता का 25 साल से अधिक का अनुभव है. इन्होंने 21वीं सदी की शुरुआत से ही हिंदी पत्रकारिता में कदम रखा. दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता का कोर्स करने के बाद दिल्ली के दैनिक हिंदुस्तान से रिपोर्टिंग की शुरुआत की. इसके बाद वे दिल्ली में लगातार 12 सालों तक रिपोर्टिंग की. इस दौरान उन्होंने दिल्ली से प्रकाशित दैनिक हिंदुस्तान दैनिक जागरण, देशबंधु जैसे प्रतिष्ठित अखबारों के साथ कई साप्ताहिक अखबारों के लिए भी रिपोर्टिंग की. 2013 में वे प्रभात खबर आए. तब से वे प्रिंट मीडिया के साथ फिलहाल पिछले 10 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों में ही राजस्थान में होने वाली हिंदी पत्रकारिता के 300 साल के इतिहास पर एक पुस्तक 'नित नए आयाम की खोज: राजस्थानी पत्रकारिता' की रचना की. इनकी कई कहानियां देश के विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुई हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola