ePaper

VIDEO: दीपांकर भट्टाचार्य बोले- मैं डिग्री दिखा सकता हूं, मोदी जी जैसी बात नहीं है

Updated at : 16 Apr 2024 12:47 PM (IST)
विज्ञापन
VIDEO: दीपांकर भट्टाचार्य बोले- मैं डिग्री दिखा सकता हूं, मोदी जी जैसी बात नहीं है

Prabhat Khabar Samvad|वर्ष 2024 के लोकसभा और झारखंड विधानसभा चुनाव से पहले भाकपा माले के महासचिव दीपांकर भट्टाचार्य ने परोक्ष रूप से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की डिग्री पर सवाल खड़े कर दिये हैं.

विज्ञापन

Prabhat Khabar Samvad: वर्ष 2024 के लोकसभा और झारखंड विधानसभा चुनाव से पहले भाकपा माले के महासचिव दीपांकर भट्टाचार्य ने परोक्ष रूप से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की डिग्री पर सवाल खड़े कर दिये हैं. झारखंड की राजधानी रांची में प्रभात खबर संवाद में दीपांक भट्टाचार्य से सवाल किया गया कि बंगाल के स्टेट टॉपर ने वामपंथ का झंडा क्यों थाम लिया, तो उन्होंने उसके पीछे की कहानी बतायी. दीपांकर भट्टाचार्य ने बताया कि उनकी डिग्री एक साल तक होल्ड कर दी गयी थी. लेकिन, उनके पास उनकी शिक्षा की डिग्री है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तरह उनकी डिग्री नहीं है, जिसे वो कभी नहीं दिखाते. कोई भी मांगेगा, तो वह (दीपांकर भट्टाचार्य) अपनी डिग्री दिखाने के लिए तैयार हैं. उन्होंने अपने राजनीतिक आदर्श के बारे में भी बात की. दीपांकर भट्टाचार्य ने प्रभात खबर संवाद में वामपंथी एकता में दरार समेत अन्य कई मुद्दों पर भी खुलकर अपने विचार रखे. आप भी देखें ये वीडियो…

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola