Dhanteras 2022: धनतेरस में सोना-चांदी और बर्तन के अलावा घर लाएं ये चीजें, होगा बड़ा फायदा

Published by : Shaurya Punj Updated At : 14 Oct 2022 10:53 AM

विज्ञापन

Dhanteras 2022: इस साल धनतेरस 23 अक्तूबर 2022 त्रयोदशी रविवार को मनाई जाएगी. इस दिन सभी अपने घर में सोना-चांदी और बर्तन खरीदते हैं. धनतेरस के दिन खरीदारी करना काफी शुभ होता है. इस दिन खरीदारी करने से आर्थिक तंगी दूर हो जाती है. आइये जानें धनतेरस के दिन किन चीजों को खरीदना शुभ होता है.

विज्ञापन

Dhanteras 2022: दिवाली का पर्व एक उत्सव है, जिसकी शुरुआत धनतेरस से हो जाती है और अंत भाई दूज पर होता है. धनतेरस के दिन सोने-चांदी के सामान की खरीदारी की जाती है. यह दिन खरीदारी के लिए शुभ माना जाता है. इस साल धनतेरस 23 अक्तूबर 2022 त्रयोदशी रविवार को मनाई जाएगी. इस दिन सभी अपने घर में सोना-चांदी और बर्तन खरीदते हैं.

धनतेरस में किसकी पूजा होती है?

धनतेरस में भगवान धन्वंतरी की पूजा होती है. इस दिन भगवान धन्वंतरि का जन्म हुआ था. शास्त्रों के अनुसार, भगवान धन्वंतरि अमृत कलश लेकर प्रकट हुए थे. धन्वंतरि देव के साथ धनतेरस में माता लक्ष्मी और कुबेर देव की भी पूजा अर्चना की जाती है.

माना जाता  है कि धनतेरस के दिन खरीदारी करना काफी शुभ होता है. इस दिन खरीदारी करने से आर्थिक तंगी दूर हो जाती है. आइये जानें धनतेरस के दिन किन चीजों को खरीदना शुभ होता है.

श्रीयंत्र

धनतेरस के दिन श्रीयंत्र की खरीदारी जरूर करें, क्योंकि दिवाली के दिन श्रीयंत्र की पूजा करने से देवी लक्ष्मी बहुत प्रसन्न होती हैं. यह यंत्र मां लक्ष्मी को बहुत प्रिय भी है.

सिक्का

धनतेरस पर चांदी का सिक्का खरीदना शुभ माना जाता है. आप जब भी बाजार से सिक्का खरीदें तो देखे ले उसमें मां लक्ष्मी और गणेश अंकित होने चाहिए. ऐसे सिक्के को घर में रखना शुभ माना जाता है.

चांदी के बर्तन

धनतेरस के दिन चांदी के बर्तन खरीदना बेहद शुभ होता है. यह घर में शीतलता लाती है. चांदी का संबंध चंद्रमा से होता है. ऐसे में इस दिन चांदी के बर्तन खरीदने से घर में सुख-समृद्धि आती है.

धनतेरस में बर्तन

भगवान धन्वंतरि जन्म के समय अमृत कलश लिए हुए थे. इसलिए धनतेरस के दिन बर्तन खरीदने की परंपरा है. बर्तन के अलावा कोई भी धातु का सामान खरीदना, जैसे सोना और चांदी खरीदना भी शुभ माना जाता है.

धनतेरस में खरीदें सोना

धनतेरस के दिन सोना खरीदना शुभ माना जाता है. हालांकि आज के समय में सोना बहुत महंगा हो गया है. ऐसे में धनतेरस के दिन चांदी या पीतल का बर्तन खरीदना भी शुभ होता है.

झाड़ू

झाडूं को मां लक्ष्मी का स्वरुप माना जाता है. धनतेरस के दिन झाडू़ खरीदना शुभ माना जाता है. ऐसा करने से दरिद्रता दूर होती है. घर में सुख-समृद्धि आती है.

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola