CNT जमीन की रजिस्ट्री हुई समान्य जाति के नाम पर, धनबाद भूमि घोटाले की जांच कर CID की टीम ने दी रिपोर्ट

Updated at : 05 Mar 2022 8:30 AM (IST)
विज्ञापन
CNT जमीन की रजिस्ट्री हुई समान्य जाति के नाम पर, धनबाद भूमि घोटाले की जांच कर CID की टीम ने दी रिपोर्ट

धनबाद में हुए भूमि घोटाले मामलें में सीआईडी की टीम जांच कर वापस लौट आयी है, जांच में पाया गया कि सीएनटी एक्ट की जमीन को बिना परमिशन सामान्य जाति के नाम पर निबंधन किया गया है

विज्ञापन

धनबाद : राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के निर्देश पर धनबाद के विभिन्न अंचल में भूमि घोटाले की जांच कर सीआइडी टीम लौट चुकी है. बोकारो प्रक्षेत्र के डीएसपी नीरज सिंह के नेतृत्व में टीम धनबाद गयी थी, जिसमें सीआइडी के तीन इंस्पेक्टर भी शामिल थे. सीआइडी ने आरंभिक जांच में अंचल कार्य से भूमि निबंधन से संबंधित कई दस्तावेज हासिल किये हैं.

जांच में सीआइडी ने पाया कि सीएनटी एक्ट की जमीन को बिना परमिशन के सामान्य जाति के नाम पर निबंधन किया गया है. इस नेचर की जमीन सामान्य जाति के नाम पर ट्रांसफर करने के लिए परमिशन की जरूरत है, लेकिन बंदोबस्त पदाधिकारी के जारी आदेश के तहत ही सामान्य जाति के नाम पर निबंधन कर दिया गया. जांच के क्रम में सीआइडी को बंदोबस्त पदाधिकारी के आदेश से संबंधित प्रतिलिपि अंचल कार्यालय की ओर से सीआइडी को नहीं दी गयी है.

Posted By: Sameer Oraon

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola